For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139527476
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: दीपावली से पहले आने वाली यह चतुर्दशी  के इस खास पर्व को सुहागन चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है

Post Views 11

October 23, 2022

धार्मिक नगरी पुष्कर में भी महिलाओ को सजते -संवरते  देखकर सात समंदर पार से आई विदेशी बालाये भी अपने आपको रोक नहीं सकी और उन्होंने भी अपने आपको सजाने - संवारने  के लिए ब्यूटी पार्लर का रूख किया

आदि -अनादि काल से भारतीय संस्कृति में रूप चतुर्दशी महत्व माना जाता रहा है । दीपावली से पहले आने वाली यह चतुर्दशी  के इस खास पर्व को सुहागन चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है । महिलाये इस पर्व पर खास तोर से अपने रूप को निखारने के जतन करती है । धार्मिक नगरी पुष्कर में भी महिलाओ को सजते -संवरते  देखकर सात समंदर पार से आई विदेशी बालाये भी अपने आपको रोक नहीं सकी और उन्होंने भी भारतीय संस्कृति में रूप चतुर्दशी का महत्व समझकर अपने आपको सजाने - संवारने  के लिए ब्यूटी पार्लर का रूख किया ।  जंहा पर ना केवल इन विदेशी महिलाओ ने श्रगार करवाया बल्कि भारतीय परिधान को धारण करते हुए सोलह श्रंगार भी किये ।

पाश्चात्य संस्कृति से भारत की संस्कृति को आत्मसात कर रही यह विदेशी पर्यटका ताल ओर पाज़ इजरायल से भारत भ्रमण के लिये आयी थी । ताल  ने बताया कि वह पहली बार भारत आ रही है । इसी कारण से उसे भारत के त्योहारों के बारे में जानकारी मिली और इन्हें उत्साह के साथ बनाने का अवसर प्राप्त हुआ । विदेशी महिला ने सजने -संवरने के बाद अपने इस अनुभव बारे में बताया की  यंहा आने पर उन्हें इस त्योहार के बारे में जानकारी मिली थी  हमने भी भारतीय धार्मिक रीति रिवाजो के अनुसार  श्रृंगार किया है । हमें ये सब करके बहुत अच्छा लगा | यह एक अविस्मरणीय शण थे जिन्हें वो कभी भूल नही पाएगी ।

पुराणों में है रूप चौदस का वर्णित महत्व

भारतीय संस्कृति के धार्मिक ग्रंथो के कहा जाता है कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन अत्याचारी नरकासुर राक्षस का वध कर उसके  चगुल में बंदी बनाई गई 17 हजार 1 सौ रानियों को भगवान कृष्ण ने मुक्त कराया था । तब इन रानियों ने चंगुल से मुक्त होने के बाद सम्मान का अनुभव किया और जड़ी बूटियों से स्नान कर श्रृंगार किया था । तब से स्त्रियां विशेष श्रंगार कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत भी रखती हैं। इसी कारण से रूप चतुर्दशी पर सजा का विशेष महत्व है । साथ ही पौराणिक ग्रंथों के लिखित राजा रंतिदेव और यमदूत की कथा में वर्णित प्रसंग के अनुसार आज के दिन ब्राह्मण भोजन करवाने तथा दक्षिण दिशा में घर के बाहर दीया जलाने से नर्क गामी पापों से मुक्ति मिलती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved