For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139530455
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर की पहचान कहे जाने वाले मालपुए हुए ग्लोबल

Post Views 11

October 23, 2022

बढ़ती महंगाई में भी देश और विदेश भेजे जा रहे हैं पुष्कर की विख्यात मालपुए

पुष्कर की पहचान कहे जाने वाले रबड़ी के मालपुए अब बढ़ती महंगाई की बीच भी ग्लोबल होते जा रहे है ।एक ओर जहा देशी विदेशी पर्यटक पुष्कर आकर इनका स्वाद ले रहे है तो वही अब देश भर में इनका निर्यात शुरू  हो गया। बदलते वैश्विक दौर में अब गुणवत्ता पूर्वक पैकेजिंग कर महानगरों में भेजा जा रहा है । कस्बे में 90 वर्षो से मालपुओ का निर्माण कर रहे ।राधे जी प्रतिष्ठान के मुकेश जाखेटिया बताते है कि वो अपनी चार पीढ़ी से इस काम मे जूट है । मालपुआ निर्माण की पुरानी प्रकिया के तहत 100 किलो दूध को उबालकर लगभग 30 किलो रबड़ी तैयार की जाती है । जिसमे 300 ग्राम मैदा मिलाकर घोल तैयार किया जाता है । घोल को गर्म उबलते देशी घी में तला जाता है । मालपुए की सुर्ख लाल होने पर उसे पहले से तैयार इलायची ओर केसर की चाशनी में डुबो  दिया जाता है । जाखेटिया ने बताया कि एक अच्छे मालपुए की पहचान उसके जालीदार स्वरूप से की जाती है । मालपुर निर्माण मैं लगी जाखेटिया परिवार की चौथी पीढ़ी के अंकुश जाखेटिया बताते हैं कि बढ़ती महंगाई असर ने मालपुआ के दामो में बढ़ोत्तरी कर दी है । फिलहाल 440 रुपये प्रति किलो के भाव से मालपुए बेचे जा रहे है । एक किलो मालपुआ में करीब 22 पीस आते है । पूरे कस्बे में 150 से 200 किलो मालपुए प्रतिदिन बेचे जाते है । अंकुश ने बताया कि अब उनके द्वारा मालपुआ ओर चाशनी को अलग अलग एयर लोक पैकेजिंग कर महानगरों में भेजा जा रहा है । जिससे पुष्कर से हजारो किलोमीटर दूर घर भेटे लोग मालपुआ का स्वाद ले रहे है ।त्योहार और पुष्कर मेले के दौरान तीर्थ नगरी पुष्कर में लाखों पर्यटकों की आवक होती है इसके चलते करीब 3 हजार रुपए किलो मालपुआ बेचा जाता है।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved