For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139530278
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प -  राठौड़, चंद्रवरदाई स्टेडियम को राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का किया आग्रह,

Post Views 71

October 22, 2022

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया।

राजस्थान सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प -  राठौड़
चंद्रवरदाई स्टेडियम को राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का किया आग्रह
    अजमेर, 22 अक्टूबर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धमेर्ंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। 
    निगम अध्यक्ष राठौड़ आज जयपुर रोड स्थित सैंट एंसेल्म स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर एक्सीलेंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट रिचा मेमोरियल चौंपियनशिप के फाइनल मैच एवं पारितोषिक वितरण समारोह में  मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे।
     उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया है जिससे आमजन एवं युवाओं में ऊर्जा का नव संचार हुआ हैं। 
     निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। इन खेलों ने गांव- गांव, ढाणी-ढाणी में खेलों की एक अलख जगाई है। इसका नतीजा आने वाले समय में राजस्थान के खेलों में देखने को मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने  2022-23 के बजट में सभी संभागों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर तथा जिला मुख्यालयों पर ओपन जिम खोलने की घोषणा की थी।  इस निर्णय का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस निर्णय के क्रियान्वयन से स्थानीय जनता को अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
    समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने की एवं विशिष्ट अतिथि राजस्थान क्रीड़ा परिषद के सदस्य सौरभ बजाड, सैंट एंसेल्म स्कूल के फादर नेल्सन, उद्योगपति राजेंद्र गोयल एवं महासचिव शिव कुमार बंसल विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में अतिथियों ने 14 वर्ष की आयु के  क्रिकेट खिलाड़ियों की क्रिकेट चौंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ! चौंपियनशिप में मैन ऑफ द मैच बेस्ट बालर बेस्ट बैट्समैन विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
    निगम अध्यक्ष राठौड़ ने नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों के साथ संवाद किया एवं प्रशिक्षण की जानकारी ली। राठौड़ ने भाव विभोर होकर  मैन ऑफ द चौंपियनशिप को अपनी तरफ से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। 
    समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल ने चंद्रवरदाई स्टेडियम को जोधपुर की तर्ज पर राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनवाने का आग्रह किया। 
    इस अवसर पर फादर जॉन मथाई, अजय कृष्ण तेन्गौर, नरेंद्र तुनवाल, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमंत जोथा देववीर, कमल पुट्टी, प्रदीप मल्होत्र, कैलाश गौड,़ नवीन मंत्री, वेंकटेश पुट्टी, देवेंद्र गुप्ता, राज किशोर शर्मा, सुनीत पुट्टी, एडवोकेट सम्राट भीम सिंह, कैलाश गौड कृपा कवंर एवं कार्तिक शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मौजूद थे।
पुष्कर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
    राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धमेर्ंद्र राठौड ने अजमेर प्रवास के दौरान  अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। 
    निगम अध्यक्ष राठौड़ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर भावना गर्ग उपखंड अधिकारी सुखराम पिन्डेल नगर परिषद पुष्कर के अधिशासी अभियंता बनवारी लाल मीणा एवं पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय जौहरी से चर्चा कर पुष्कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। 
    निगम अध्यक्ष राठौड़ के अजमेर प्रवास के दौरान अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने पूर्व पार्षद सतीश बंसल के नेतृत्व में ज्ञापन देखकर जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के आत्महत्या मामले में पुलिस से उच्चस्तरीय जांच करवाने का आग्रह किया। 
    होटल एसोसिएशन ऑफ पुष्कर ने ज्ञापन देकर अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में पशु मेला भरवाने की मांग की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved