For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139448184
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: दीपावली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था बिगाडने पर की जायेगी सख्त कार्यवाहीः भावना गर्ग

Post Views 11

October 22, 2022

जिला कलक्टर भावना गर्ग ने कहा कि आगामी दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए हम सबको संयुक्त प्रयास करने चाहिए।

दीपावली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था बिगाडने पर की जायेगी सख्त कार्यवाहीः भावना गर्ग
     अजमेर 22 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग के कक्ष में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अनेक विभागों के प्रतिनिधियो के साथ संयुक्त मीटिंग को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग ने कहा कि आगामी दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए हम सबको संयुक्त प्रयास करने चाहिए। त्यौहार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार प्रसन्नता पूर्वक मनाना है। भावना गर्ग ने सफाई के उचित प्रबंध, पशु पकडने, रोशनी व लाईटें चालू करवाने, पानी की सुचारू आपूर्ति, पटाखे रात्रि दस बजे बाद जलाने पर प्रतिबंध, शराब पीकर हुडदंग मचाने वालो पर कार्यवाही, अतिक्रमणों पर कार्यवाही, व्यापारियों से कचरा मार्ग में नही फैलाने, डस्ट बिन रखने आदि की अपील की। 
    श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने राजकीय मोइनिया इस्लामिया विद्यालय के बाहर, ब्यावर रोड की राजकीय पृथ्वीराज चौहान मार्ग, हजारी बाग, रेल्वे चिकित्सालय, डी.ए.वी कालेज, सब्जी व फल मण्डी, एचएमटी टाउन शिप, एचएमटी फक्ट्री, सुभाष नगर आर ओबी, डेयरी फाटक आरओबी का कार्य शीध्र करवाने, गंज कचरा डिपो, खाईलैण्ड बाजार, ऎलिवेटेड रोड की गर्डरो को शीध्र उचित स्थान पर रखवाने की मांग की।
    महासंघ के संरक्षक ओम प्रकाश टांक ने पृथ्वीराज मार्ग व खाईलैण्ड मार्केट की व्यवस्था सुधारने के लिए लीलाराम सीरनानी की मांग की। राजेन्द्र मूरजानी ने नगर निगम द्वारा डस्ट बिन प्रदान करवाने की मांग की गई। आदर्श नगर के संरक्षक अनिल मित्तल ने शहर के समस्त क्षेत्रों पर अभय कमान्ड केन्द्र के माध्यम से उचित देखरेख करवाकर सुरक्षा के उचित प्रबंध करवाने की मांग की। महासंघ के प्रतिनिधियो ने ध्वनि विस्तर यंत्रो और पटाखो के छोडने की रात्रि दस बजे बाद सख्त कार्यवाही ओर शराबियों द्वारा मार्ग में हुड़दंग मचाने पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर व्यापारियो और अन्य प्रतिष्ठानो पर सबको डस्टबिन रखने की महासंघ की ओर से अपील की गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved