Post Views 41
October 21, 2022
दीपावली पर डिस्कॉमकर्मियों को तोहफा,कार्मिकों को मिला पदोन्नति एवं एसीपी का लाभ
दीवाली के दिन डयूटी करने वाले फीडर इंचार्जों को मिलेगा ओवरटाइम भत्ता
कार्मिकों को बोनस का तोहफा 7 निलंबित कर्मचारियों को किया बहाल
एपीओ चल रहे कार्मिकों को किया पदस्थापित,49 अनुशासनात्मक प्रकरणों का निस्तारण कर दी राहत
विभिन्न श्रमिक संघो ने जताया आभार
अजमेर, 21 अक्टूबर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए दीपावली से पूर्व अपने कार्मिकों को कई तोहफे दिए है। जिसमें कई कार्मिकों को पदोन्नति , एसीपी का लाभ, फीडर इंचार्जों को ओवरटाइम भत्ता, निलंबित कर्मचारियों के बहाल, बोनस, अनुशासनात्मक प्रकरणों का निस्तारण एवं एपीओ चल रहे कार्मिकों को पदस्थापित कर दीवाली का तोहफा दिया गया है। विभिन्न श्रमिक संघों ने भी एमडी श्री एन. एस. निर्वाण का आभार जताया है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री श्री एन. एस. निर्वाण ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर 2 सहायक अभियंताओं को पदोन्नत कर अधिशासी अभियंता बनाया है। साथ ही अपने 20 कार्मिकों को एसीपी का लाभ दिया है। उन्होंने बताया कि एसीपी का लाभ मिलने वालों में 2 अधिशासी अभियंता, 2 सहायक अभियंता एवं 16 कनिष्ठ अभियंता है। इन सभी को एसीपी का लाभ निगम नियमानुसार दिया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved