Post Views 41
October 21, 2022
लकड़ियों की निलामी 3 नवम्बर को
अजमेर 21 अक्टूबर।श्री सर्वेश्वर मन्दिर केसरगंज गोल चक्कर पर स्थित सेमल के पेड़ की लकड़ियां की निलामी के जरिए निस्तारण 3 नवम्बर को किया जाएगा। यह जानकारी तहसीलदार श्रीमती प्रीति चौहान ने दी।
जीआरपी कांस्टेबल भर्ती 2021
शारीरिक दक्षता परीक्षा का होगा आयोजन
अजमेर 21 अक्टूबर। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा में उत्र्तीण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सीआरपीएफ गु्रप प्रथम ग्राउन्ड गुलाबबाड़ी रोड़ में 28 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से आयोजित होगी। इसके प्रवेश पत्र रिकू्रटमेंट 2 राजस्थान अथवा पुलिस राजस्थान वैबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, चार फोटो तथा समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होगी। राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फीटनेस प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
आरएसी कांस्टेबल भर्ती 2021
शारीरिक दक्षता परीक्षा का होगा आयोजन
अजमेर 21 अक्टूबर। आरएसी के डिप्टी कमांडेंड श्री राजकमल ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा में 11 वीं बटालियन आरएसी वजीराबाद के लिए उत्र्तीण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा बियानी कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड मैनेजमेंट, भरतिया भैरू मंदिर के पीछे जोबनेर रोड़ कालवाड़ा जयपुर में 28 से 30 अक्टूबर को प्रतिदिन प्रातः5 बजे से आयोजित होगी। इसके प्रवेश पत्र विभाग की वैबसाइट से ड़ाउनलोड किए जा सकते है। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, दो फोटो तथा समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होगी। राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फीटनेस प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
हाडी रानी बटालियन कांस्टेबल भर्ती 2021
शारीरिक दक्षता परीक्षा का होगा आयोजन
अजमेर 21 अक्टूबर। हाडी रानी बटालियन के कमांडेट श्री प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा में हाडी रानी बटालियन के लिए उत्र्तीण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा बियानी कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड मैनेजमेंट, भरतिया भैरू मंदिर जोबनेर रोड़ कालवाड़ा जयपुर में 29 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से आयोजित होगी। इसके प्रवेश पत्र रिक्रूटमेंट 2 राजस्थान वैबसाइट् से डाउनलोड किए जा सकते है। अभ्यर्थी को समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होगी। राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फीटनेस प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देंगे अवार्ड
26 अक्टूबर तक मांगे आवेदन
अजमेर 21 अक्टूबर। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए जाने वाले अवार्ड के लिए 26 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री संजय जौहरी ने बताया कि राज्य में रेस्पोंसिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने आउटलुक गु्रप के संयुक्त तत्वाधान में द इंडियन रेस्पोंसिबल टूरिज्म स्टेट अवाड्र्स राजस्थान की पहल की है। नवम्बर के अंतिम सप्ताह में जयपुर में आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें राज्य स्तर पर राजस्थान टूरिज्म से जुड़े पर्यटन व्यवसायिक उद्यमी, संस्थान तथा टै्रवल एजेंटों को पुरस्कार किया जाएगा। अब तक यह अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर ही मिलता था।
लोक शांति के लिए धारा 144 लागू
अजमेर 21 अक्टूबर। दीपावली के पर्व पर लोक शांति बनाए रखने के लिए अजमेर शहर में धारा 144 लगाई गई है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग ने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे तक दीपावली के पर्व पर पटाखों के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा सामान्य जन जीवन को खतरा उत्पन्न कराने एवं लोक शांति भंग करने के प्रयास किए जा सकते है। इसे रोकने, जन सुरक्षा लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है। आगामी 26 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे तक नगर निगम क्षेत्र में राह चलते व्यक्तियों पर किसी प्रकार का पटाखा, अग्निबाण नही छोड़ा जाएगा तथा चलते हुए व्यक्तियों पर आतिशबाजी नहीं की जाएगी। कोई व्यक्ति किसी पर निशाना साथ कर पटाखा नहीं छोडे़गा एवं ना ही किसी व्यक्ति पर जलता हुआ पटाखा उछाल कर फेंकेगा। कोई भी व्यक्ति मात्रा…
श्री रमेश बोराणा का यात्रा कार्यक्रम
अजमेर 21 अक्टूबर। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा आगामी गुरूवार 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्कर मेले के सम्बन्ध में बैठक आयोजन करने के पश्चात् उसी क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द शर्मा ने दी।
बजट 2023-24
स्टेकहोल्डर के साथ चर्चा 27 अक्टूबर को
अजमेर 21 अक्टूबर। राज्य के बजट 2023-24 के संबंध में बजट पूर्व स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा के लिए आगामी गुरूवार 27 अक्टूबर को सायं 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन होगा। यह जानकारी आतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved