Post Views 61
October 21, 2022
मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली पर्व
कोविड में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मिले श्री गहलोत
राज्य सरकार हर घड़ी आपके साथ मुख्यमंत्री
अजमेर जिले के 12 बच्चे मिले मुख्यमंत्री श्री गहलोत से
जयपुर/अजमेर 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से शुक्रवार को (दीपावली के अवसर पर) अपने आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेशभर से आए 200 से अधिक बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोविड से अनाथ हुए बच्चों की सार-सम्भाल पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है। उन्होंने बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए खूब पढ़ाई व मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर घड़ी में आपके साथ खड़ी है।
श्री गहलोत ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती है। सुख-दुःख का चक्र भी चलता रहता है। हमें फिर भी आगे बढ़ना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। इसके बाद श्री गहलोत ने बच्चों के साथ भोजन किया और उपहार भेंट किये।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved