For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 113763885
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित, सदस्यों ने विकास कार्यों एवं नवाचारों की सराहना की |  Ajmer Breaking News: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य स्तर पर चयनित 11 सुपरवाईजर को संभागीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: आईटी पार्क ने पकड़ी गति, कंपनियों को भूखण्ड आवंटन शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने ली रीको एवं वन विभाग की बैठक |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी कंचन चौहान की पदोन्नति अटकी, एसओजी की देरी और मेडिकल रिपोर्टों के अंतर से उलझा मामला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में सोने–चांदी हड़पने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप, एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में ख़ुद्दामें ख्वाजा का ऐहतजाज,नारेबाजी के साथ दरगाह कमेटी के खिलाफ अहतेजजी मुज़ाहरा, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिखी ईमानदारी की मिसाल, नगदी और दस्तावेज से भरा पर्स लौटाया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नरेगा महिलाओं की जागरूकता रैली, कच्ची बस्तियों में घर-घर पहुंचा मतदाता संदेश, |  Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष नगर निगम द्रोपदी कोली के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मुख्य अभियंता को पानी की समस्या के निवारण के लिए सौंपा ज्ञापन,  |  Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों और जनशिकायतों की विभागवार हुई विस्तृत समीक्षा | 

अजमेर न्यूज़: महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास स्मारक भिनाय कोठी में शुक्रवार से तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ

Post Views 11

June 16, 2022

समग्र विश्व के कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा, उत्तम वृष्टि, राष्ट्र की रक्षा,बेहतर स्वास्थ्य, उन्नति एवं समृद्धि के लिए आमजन भी आकर डाले यज्ञ में आहुतियां

महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास स्मारक भिनाय कोठी जयपुर रोड पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 जून से 19 जून 2022 तक तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।

न्यास के प्रधान पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि समग्र विश्व के कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा, उत्तम वृष्टि, राष्ट्र की रक्षा,  बेहतर स्वास्थ्य, उन्नति एवं समृद्धि के लिए सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि सामवेद पारायण यज्ञ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी यज्ञ देव एवं स्वामी विप्र देव के सानिध्य में किया जाएगा। 
इस अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से 7:00 तक निशुल्क योग शिविर, 9:00 से 11:00 तक यज्ञ, अपराह्न 2:00 से 4:00 तक गंभीर एवं असाध्य रोग संबंधी निशुल्क परामर्श एवं सहायता ओर शाम 5:00 से 7:00 तक यज्ञ एवं उपदेश का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों में किसी भी धर्म जाति के लोग शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी यज्ञ देव ने बताया कि आज के वैज्ञानिक युग में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ की विशेष भूमिका है। आज के समय में सामाजिक सरोकार,  सुसंस्कृत, संस्कृति, संस्कार के लिए आदि काल से चली आ रही परंपरा यज्ञ हवन उपदेश अति आवश्यक है। इससे युवा पीढ़ी का मनोबल बढ़ता है।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद निर्वाण स्मारक न्यास के मंत्री सोमरत्न आर्य, सुभाष नवाल, गिरधारी लाल गर्ग, रामस्वरूप आर्ट, शिव कुमार बंसल, नेमीचंद तंबोली, राहुल आर्य आदि कई लोग मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved