Post Views 891
August 14, 2017
डीएवी कॉलेज में निकाली तिरंगा रैली। विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र भक्ति का संकल्प। वंदे मातरम से गूंजा डीएवी परिसर।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले डीएवी कॉलेज में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई। इस मौके पर देश भक्ति के नारों से डीएवी कॉलेज का परिसर गूंज उठा। रैली का उद़देश्य लोगों में देश भक्ति का जज्बा भरना था।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved