For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 104992869
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हर दिशा में निर्बाध जलापूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन के कार्यों को मिल रही है गति- |  Ajmer Breaking News: खरीफ आदान व्यवस्था के लिए कृषि विभाग कार्यालय सभागार में संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई |  Ajmer Breaking News: वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, आनासागर में किया गया श्रमदान |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला दाहरसेन मंडल द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत किया गया पौधारोपण, |  Ajmer Breaking News: दोराई में भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मंजिल के ऊपर मशीन को उतारते समय मजदूर की गिरने से हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहल जन सेवा संस्थान अजमेर द्वारा शहर की विलक्षण प्रतिभाओं का 8 जून 2025 को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में किया जाएगा सम्मान  |  Ajmer Breaking News: आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर यूनिट ऑफ़ बीआर शास्त्री हॉस्पिटल में सेवाओं का विस्तार, मरीजों को अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा जयपुर व दिल्ली,  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम अजमेर के तहत पर्यावरण दिवस का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नर्सरी यूनियन पुष्कर द्वारा लोगो को पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने का सन्देश  2100 पोधे बाँटे |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दिनांक 05 जून 2025 को सर्वप्रथम महाविद्यालय के मैलोडी हॉल में सभी फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग कार्मिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई गई | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: पर्यटन नगरी सांभर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ, अमृत सरोवर देवयानी की स्वच्छता से दिया जल संरक्षण, पर्यावरण जन अभियान चलाया जाएगा

राजस्थान न्यूज़: प्रदेश भर में आज विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 20 जून तक ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जाएगा ऐसे में पर्यटन नगरी सांभरलेक में भी अभियान की शुरुआत एसडीएम अंजू वर्मा के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। रैली पृथ्वीराज चौहान सर्कल से रवाना हुई जो देवयानी सरोवर पहुंची, जहां श्रमदान किया गया, पार्क में पौधारोपण किया गया, लोगों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया,  इस दौरान एसडीएम में सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार कृष्णा शर्मा, नगर पालिका ईओ छगनलाल यादव, पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़, ज्ञान प्रकाश दायमा, आंगनवाड़ी मय टीम के साथ, तालुका विधि समिति, विकास अधिकारी भागीरथ मल मीणा सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी और सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Read more 6th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: श्रीगंगानगर में कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा की दूसरे दिन भी छापेमारी, नकली बीज फैक्ट्रियों पर कार्रवाई,कई बीज गोदामों को सीज

राजस्थान न्यूज़: श्रीगंगानगर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित रीको और अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बीज उत्पादन इकाइयों पर अचानक छापेमार कार्रवाई की। इस अभियान में जयपुर से पहुंची कृषि विभाग की विशेष टीम ने दूसरे दिन भी भारी मात्रा में नकली और रंगे-मिलावटी बीज बरामद किए, साथ ही कई बीज गोदामों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई की शुरुआत जयशंकर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड से हुई, जिसके बाद ऑरा हाइब्रिड सीड्स, लक्ष्मी सीड्स, श्रीराम सीड्स, एमआर सीड्स, शक्ति एग्रोटेक, नेचर लैंड ऑर्गेनिक फूड, और भारत सीड्स जैसी कई कंपनियों के गोदामों में जांच की गई। मंत्री डॉ. मीणा ने बताया कि इन इकाइयों में नियमित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा था, और किसानों को गुणवत्ता से समझौता कर नकली बीज बेचे जा रहे थे। अचरज की बात यह रही कि यह कार्रवाई जयपुर से पहुंची टीम ने बिना किसी स्थानीय सूचना के शुरू की, जिससे स्थानीय प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। जब तक स्थानीय अधिकारी पहुंचे, दो फैक्ट्रियों में पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी। इस अचानक छापेमारी से पूरे बीज व्यापार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि 22 बीज फैक्ट्रियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वहां नकली बीज तैयार कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई देर रात तक जारी रही और कई फैक्ट्रियों से ऐसे प्रमाण मिले जिनमें सीजन खत्म होने के बाद भी बीज की पैकिंग और बिक्री की जा रही थी। विशेष रूप से शक्ति सीड्स के निरीक्षण में पता चला कि कॉटन बीज की पुरानी पैकिंग काटकर उसे दोबारा बोरियों में भरा जा रहा था। इसके अलावा कुछ बीजों को रंगीन केमिकल से रंगा गया था, जिसे मंत्री ने किसानों के साथ सीधा धोखा करार दिया। निरीक्षण के दौरान जब कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गेहूं बीज से भरे गोदाम में पहुंचे और खुद कट्टों पर चढ़कर बीज की जांच कर रहे थे, तभी अचानक उनका शरीर हांफने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत उतारा और सुरक्षित किया।

Read more 4th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: अलवर में स्कूल संचालक और पत्नी पर MBBS एडमिशन के नाम पर 47 लाख की ठगी, NEB थाने में मुकदमा दर्ज

राजस्थान न्यूज़: अलवर। राजस्थान के अलवर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी स्कूल संचालक और उनकी सरकारी स्कूल में कार्यरत पत्नी पर एक व्यक्ति से MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर NEB थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, नेहरू नगर, अलवर के संचालक नरेश चंद शर्मा और उनकी पत्नी राजरानी, जो एक सरकारी शिक्षिका हैं, ने जयचंद शर्मा नामक व्यक्ति से उसकी बेटी के MBBS में दाखिले का झांसा देकर NRI कोटा में सीट दिलवाने की बात कहकर 47 लाख रुपए वसूल लिए। यह लेन-देन करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। पीड़ित जयचंद शर्मा ने बताया कि शुरुआत में एडमिशन न होने पर जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो उन्हें घुमाया गया और बहाने बनाए गए। काफी दबाव के बाद केवल 10 लाख रुपए लौटाए गए, शेष रकम देने से इनकार कर दिया गया। कई बार जब वे आरोपी के घर और स्कूल गए, तो बदतमीजी से बात की गई। पीड़ित ने यह भी कहा कि इस ठगी में आरोपी की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं, जिन्हें पूरी जानकारी थी कि पैसे लिए गए हैं। पीड़ित के अनुसार, कैश और बैंक ट्रांजैक्शन, दोनों माध्यमों से भुगतान किया गया। जब लगातार रकम वापस नहीं मिली, तो NEB थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस पर आरोपी नरेश शर्मा का कहना है कि कुछ रकम लौटाई जा चुकी है, और शेष भी जल्द लौटा दी जाएगी। पुलिस को कारण और लेन-देन की पूरी जानकारी दे दी जाएगी। NEB थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Read more 4th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने प्रगतिशील किसान से की मुलाकात, कृषि विश्वविद्यालय में विकसित कृषि संकल्प अभियान को सम्बोधित कर किसानों से किया संवाद

राष्ट्रीय न्यूज़: गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरियाणा के रेवाड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए पहुँचे। कृषि विश्विद्यालय में कृषि राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में पहुँचे वहां उन्होंने किसान से संवाद कर विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी, और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिल कर काम करने का किसानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लैब से लैंड और किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के खेत का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि वे 'विकसित कृषि संकल्प यात्रा' के तहत किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। किसान यशपाल के फार्म पर ऑर्गेनिक सब्जियों, दलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी ली और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहां अरावली किसान क्लब कल्याण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित किसानों से खेती-किसानी के विषयों को लेकर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर 2014 से पहले किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया होता, तो आज किसानों की स्थिति कहीं गुणा बेहतर होती। लेकिन कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए किसानों को केवल ठगने का काम किया है। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृषि के विकास और किसानों के कल्याण को लेकर अनेक ऐतिहासिक कृषि हितेषी फैसले किये गए। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत का है। विकसित भारत का निर्माण विकसित खेती और समृद्ध किसान के साथ ही संभव है। किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए ही विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिक किसान के खेत मे जाकर उनके जरूरतों को सुनेंगे ओर जरूरी उपायों को लेकर जानकारी देंगे। लैब से लैंड और बीज से बाजार तक किसानों के लिए खेती सरल हो, इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंथन कर समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि वे ज्यादा पेस्टीसाइड और यूरिया डाल रहे हैं। जो धरती की सेहत को खराब कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को बुखार हो गया और डॉक्टर ने सुबह-शाम 1-1 टेबलेट लेने के लिए बोला, ओर वह व्यक्ति 3-3 टेबलेट खायेगा तो उसे नुकसान ही होगा, उसी प्रकार जमीन में ज्यादा केमिकल जाएगा तो वो नुकसान ही करेगा। हमें उन्नत खेती करनी होगी और उसकी दिशा में काम करना होगा। धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म पर पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के अपने खेत में तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसलों का प्रदर्शनी लगाकर मंत्री को दिखाया। उन्होंने कहा कि यशपाल जैसे किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरक हैं।

Read more 6th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी संभल पहुंचीं: बोलीं- समाधि में देखा कल्कि अवतार, मोदी-योगी कर रहे हैं सनातन धर्म की रक्षा

राष्ट्रीय न्यूज़: संभल। बॉलीवुड अभिनेत्री से आध्यात्मिक मार्ग पर आईं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी रविवार को पहली बार संभल के कल्कि धाम पहुंचीं। दिल्ली से लगभग डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार में सुबह 11 बजे आगमन के बाद, पुजारियों ने उनका भव्य स्वागत मंत्रोच्चार और फूलवर्षा के साथ किया। उन्हें पीले रंग का पटका पहनाया गया और रुद्राक्ष की मालाओं से सजे गले के साथ वे कल्कि धाम में मुख्य यजमान के रूप में शिलापूजन में सम्मिलित हुईं। ममता ने पूजा के दौरान स्वयं भी वैदिक मंत्रोच्चारण किया और बाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सनातन धर्म, कलियुग, धर्म-अधर्म और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर खुलकर बातें कीं। उन्होंने कहा कि “समाधि के दौरान मुझे कल्कि अवतार के दर्शन हुए थे। वे अमर हैं और सह्याद्रि पर्वत पर वर्षों से तप कर रहे हैं।” ममता ने बताया कि कलियुग भी समुद्र मंथन की तरह एक आध्यात्मिक युद्ध है, जिसमें देव और असुर, धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष जारी है। उन्होंने चेताया कि जब धर्म पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा, तभी कलियुग चरम पर होगा। “प्रकृति के साथ जो अत्याचार हुआ है, अब उसका प्रतिफल सामने आ रहा है,” उन्होंने कहा। अपने बयानों में उन्होंने इतिहास और राजनीति को भी जोड़ा। ममता ने कहा, “मुगलों ने वर्षों भारत पर राज किया और मंदिरों को ध्वस्त किया। अगर वे फिर लौटे, तो वही इतिहास दोहराया जाएगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा, “दोनों पर महाकाल की कृपा है। वे सनातन धर्म के प्रचार और रक्षा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।” ममता कुलकर्णी ने करीब डेढ़ घंटे तक कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् से मुलाकात की और कल्कि धाम के भव्य निर्माण की योजना पर चर्चा की। कुल मिलाकर वह 5 घंटे 40 मिनट कल्कि धाम में रहीं और शाम 4:55 बजे रवाना हो गईं।

Read more 2nd Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! हर दिशा में निर्बाध जलापूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन के कार्यों को मिल रही है गति-

New! खरीफ आदान व्यवस्था के लिए कृषि विभाग कार्यालय सभागार में संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

New! वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, आनासागर में किया गया श्रमदान

New! भारतीय जनता पार्टी शहर जिला दाहरसेन मंडल द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत किया गया पौधारोपण,

New! दोराई में भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मंजिल के ऊपर मशीन को उतारते समय मजदूर की गिरने से हुई मौत,

New! हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहल जन सेवा संस्थान अजमेर द्वारा शहर की विलक्षण प्रतिभाओं का 8 जून 2025 को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में किया जाएगा सम्मान 

New! आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर यूनिट ऑफ़ बीआर शास्त्री हॉस्पिटल में सेवाओं का विस्तार, मरीजों को अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा जयपुर व दिल्ली, 

New! निर्जला एकादशी पर देवस्थान विभाग का भेंट काउंटर बना विवाद का कारण, पुजारियों ने जताई कड़ी आपत्ति

New! अजयराज हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ़्तार, होटल पर खाना खा रहे युवक पर की थी फायरिंग

New! अनजान जरुरतमंद महिला के लिए दूर दूर से पहुंचे रक्तदान करने