For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 104994644
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अपना आईटी पार्क-श्री देवनानी- जिला प्रशासन देगा सिंगल विंडो फैसेलिटी-जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति तथा जिला अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: कोटा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत का अभिनंदन समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: हर दिशा में निर्बाध जलापूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन के कार्यों को मिल रही है गति- |  Ajmer Breaking News: खरीफ आदान व्यवस्था के लिए कृषि विभाग कार्यालय सभागार में संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई |  Ajmer Breaking News: वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, आनासागर में किया गया श्रमदान |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला दाहरसेन मंडल द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत किया गया पौधारोपण, |  Ajmer Breaking News: दोराई में भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मंजिल के ऊपर मशीन को उतारते समय मजदूर की गिरने से हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहल जन सेवा संस्थान अजमेर द्वारा शहर की विलक्षण प्रतिभाओं का 8 जून 2025 को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में किया जाएगा सम्मान  | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन

राजस्थान न्यूज़: चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने दर्शन किए। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश, समाज और परिवार के लिए मंगलकामनाएं कीं। मंदिर प्रशासन ने सोनल शाह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारी दी। दर्शन के पश्चात सोनल शाह ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान व भजन कीर्तन में भी बिताया। माना जा रहा है कि यह यात्रा पूरी तरह व्यक्तिगत और आध्यात्मिक रही। सोनल शाह के साथ कुछ पारिवारिक सदस्य और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सांवलिया सेठ, जिन्हें श्रीकृष्ण का रूप माना जाता है, राजस्थान सहित देशभर में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। सोनल शाह की यह यात्रा भी उनकी इसी श्रद्धा का प्रतीक मानी जा रही है।

Read more 6th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री शर्मा,भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों ने चिकित्सा मंत्री की पत्नी स्व. प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में हुए शामिल

राजस्थान न्यूज़: खींवसर (नागौर): राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी स्व. प्रीति कुमारी की शुक्रवार को खींवसर में अंत्येष्टि संपन्न हुई। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य, पूर्व मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर मोक्षधाम पहुंचकर स्व. प्रीति कुमारी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस अपार दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह के साथ उद्योग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्यजन भी मौजूद रहे। स्व. प्रीति कुमारी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। पूरे खींवसर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त रही।

Read more 6th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: पर्यटन नगरी सांभर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ, अमृत सरोवर देवयानी की स्वच्छता से दिया जल संरक्षण, पर्यावरण जन अभियान चलाया जाएगा

राजस्थान न्यूज़: प्रदेश भर में आज विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 20 जून तक ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जाएगा ऐसे में पर्यटन नगरी सांभरलेक में भी अभियान की शुरुआत एसडीएम अंजू वर्मा के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। रैली पृथ्वीराज चौहान सर्कल से रवाना हुई जो देवयानी सरोवर पहुंची, जहां श्रमदान किया गया, पार्क में पौधारोपण किया गया, लोगों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया,  इस दौरान एसडीएम में सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार कृष्णा शर्मा, नगर पालिका ईओ छगनलाल यादव, पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़, ज्ञान प्रकाश दायमा, आंगनवाड़ी मय टीम के साथ, तालुका विधि समिति, विकास अधिकारी भागीरथ मल मीणा सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी और सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Read more 6th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर के फॉय सागर का नाम वरुण सागर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जताया आभार किया सम्मान

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने  के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद  की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल  के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  विधान सभा अध्यक्ष  श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔  श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।

Read more 6th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने प्रगतिशील किसान से की मुलाकात, कृषि विश्वविद्यालय में विकसित कृषि संकल्प अभियान को सम्बोधित कर किसानों से किया संवाद

राष्ट्रीय न्यूज़: गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरियाणा के रेवाड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए पहुँचे। कृषि विश्विद्यालय में कृषि राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में पहुँचे वहां उन्होंने किसान से संवाद कर विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी, और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिल कर काम करने का किसानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लैब से लैंड और किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के खेत का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि वे 'विकसित कृषि संकल्प यात्रा' के तहत किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। किसान यशपाल के फार्म पर ऑर्गेनिक सब्जियों, दलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी ली और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहां अरावली किसान क्लब कल्याण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित किसानों से खेती-किसानी के विषयों को लेकर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर 2014 से पहले किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया होता, तो आज किसानों की स्थिति कहीं गुणा बेहतर होती। लेकिन कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए किसानों को केवल ठगने का काम किया है। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृषि के विकास और किसानों के कल्याण को लेकर अनेक ऐतिहासिक कृषि हितेषी फैसले किये गए। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत का है। विकसित भारत का निर्माण विकसित खेती और समृद्ध किसान के साथ ही संभव है। किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए ही विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिक किसान के खेत मे जाकर उनके जरूरतों को सुनेंगे ओर जरूरी उपायों को लेकर जानकारी देंगे। लैब से लैंड और बीज से बाजार तक किसानों के लिए खेती सरल हो, इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंथन कर समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि वे ज्यादा पेस्टीसाइड और यूरिया डाल रहे हैं। जो धरती की सेहत को खराब कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को बुखार हो गया और डॉक्टर ने सुबह-शाम 1-1 टेबलेट लेने के लिए बोला, ओर वह व्यक्ति 3-3 टेबलेट खायेगा तो उसे नुकसान ही होगा, उसी प्रकार जमीन में ज्यादा केमिकल जाएगा तो वो नुकसान ही करेगा। हमें उन्नत खेती करनी होगी और उसकी दिशा में काम करना होगा। धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म पर पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के अपने खेत में तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसलों का प्रदर्शनी लगाकर मंत्री को दिखाया। उन्होंने कहा कि यशपाल जैसे किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरक हैं।

Read more 6th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अपना आईटी पार्क-श्री देवनानी- जिला प्रशासन देगा सिंगल विंडो फैसेलिटी-जिला कलक्टर

New! केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी

New! जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति तथा जिला अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित

New! कोटा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत का अभिनंदन समारोह आयोजित

New! हर दिशा में निर्बाध जलापूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन के कार्यों को मिल रही है गति-

New! खरीफ आदान व्यवस्था के लिए कृषि विभाग कार्यालय सभागार में संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

New! वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, आनासागर में किया गया श्रमदान

New! भारतीय जनता पार्टी शहर जिला दाहरसेन मंडल द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत किया गया पौधारोपण,

New! दोराई में भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मंजिल के ऊपर मशीन को उतारते समय मजदूर की गिरने से हुई मौत,

New! हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहल जन सेवा संस्थान अजमेर द्वारा शहर की विलक्षण प्रतिभाओं का 8 जून 2025 को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में किया जाएगा सम्मान