राजस्थान न्यूज़: अजमेर , 26 जून | राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की संसदीय परंपराओं और पद्धतियों की सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के बाद गुरुवार को तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंचे, जहां से वे वायुयान से जयपुर लौटे। जयपुर हवाई अड्डे पर श्री देवनानी की विशिष्ट सहायक श्री के के शर्मा के साथ विधानसभा के अधिकारियों ने अगवानी की। श्री देवनानी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में फ्रांस और जर्मनी की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओ के अध्ययन के लिए यह यात्रा की। इस यात्रा के तहत श्री देवनानी ने दोनों देशों के सदनों के अवलोकन के साथ वहां के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी किया। इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान श्री देवनानी ने न केवल संसदीय संरचनाओं का अध्ययन किया, बल्कि भारतीय दृष्टिकोण से लोकतंत्र, सांस्कृतिक बोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढ़ंग से प्रस्तुत किया। श्री देवनानी ने कहा कि इस अध्ययन यात्रा मैं उन्होंने भारत की चेतना को यूरोप की संसदों में स्पंदित होते अनुभव किया और राजस्थान की मिट्टी की महक वहाँ के लोकतंत्र में घुलती दिखी। राजस्थान केवल भौगोलिक इकाई नहीं बल्कि एक वैश्विक संस्कृति का वाहक है। उन्होंने लोकतंत्र के आधुनिक स्वरूप को भारत की परंपरा, सहिष्णुता, और सहभागिता के साथ जोड़ते हुए यूरोप में एक नया विमर्श आरंभ किया। श्री देवनानी ने फ्रांस और जर्मनी के विभिन्न राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं अकादमिक संस्थानों का दौरा कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणालियों और सामाजिक विकास के विविध पहलुओं का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने जर्मनी तथा फ्रांस की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अवलोकन किया और वरिष्ठ सांसदों, नीति-निर्माताओं तथा भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। श्री देवनानी ने प्रवासी भारतीयों के सुझावों को सुना और संबंधित मंत्रीगण से उनके समाधान कराये जाने का भरोसा दिलाया। यह यात्रा ‘राजस्थान-2047: वैश्विक नेतृत्व की ओर’ दृष्टिकोण के तहत राज्य के युवाओं, नीति-निर्माताओं और नागरिक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
Read more 26th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके गृह जिले जोधपुर में एक सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने से जिला प्रशासन ने रोक दिया। उद्घाटन समारोह 27 जून को प्रस्तावित था, जिसकी जानकारी गहलोत ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की थी। लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही जोधपुर जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि उद्घाटन शिक्षामंत्री मदन दिलावर द्वारा किया जाएगा। गहलोत ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमने ही यह कार्यक्रम रद्द किया है। अगर बीजेपी के लोग होते तो वे झगड़ा कर लेते, लेकिन हम ऐसा नहीं करते।” उन्होंने कहा कि यह स्कूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ, उसके बाद उसका निर्माण शुरू हुआ और अब जब यह तैयार हुआ है तो उद्घाटन से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि स्कूल और अस्पताल जैसे संस्थान राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर होते हैं और इनका लोकार्पण कोई भी जनप्रतिनिधि करे, जनता को सुविधा मिलनी चाहिए। “मैं इस विषय को विवाद नहीं बनाना चाहता, इसलिए हमने स्वयं इस कार्यक्रम को रद्द किया।” इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य में राजनीतिक टकराव और सत्ता के दुरुपयोग पर एक बार फिर चर्चा को जन्म दिया है। कांग्रेस ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए बीजेपी सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित निर्णय लेने का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासनिक पक्ष का कहना है कि चूंकि भवन का निर्माण वर्तमान शासनकाल में पूर्ण हुआ, इसलिए यह वर्तमान शिक्षा मंत्री द्वारा उद्घाटित किया जाएगा।
Read more 25th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार लोकतंत्र सेनानियों को ₹20,000 प्रतिमाह पेंशन और सम्मान निधि दे रही है। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके संघर्षों के प्रति सम्मान है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आपातकाल को देश के इतिहास का सबसे क्रूर शासनकाल बताया। उन्होंने कहा कि “इंदिरा गांधी ने 1971 में चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया, कर्मचारियों को चुनाव एजेंट बनाया, और जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 जून 1975 को उन्हें अयोग्य ठहराया, तो उन्होंने इस्तीफा देने के बजाय आपातकाल थोप दिया।” राठौड़ ने कहा कि “उस दौर में भारत माता की जय बोलने वालों को भी जेल में डाल दिया गया। विपक्ष को कुचला गया, मौलिक अधिकारों को धारा 38 और 39 के तहत निलंबित किया गया। कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद कर दिया और आज वही पार्टी संविधान बचाने की दुहाई दे रही है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान राशि शुरू की, जिसे कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया, लेकिन भजनलाल सरकार ने पुनः शुरू कर इन्हें न्याय दिलाया है।
Read more 25th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद विमान हादसे में दुखद रूप से जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार रात राजकोट के रामनाथ पारा श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और अन्य कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। रूपाणी के पार्थिव शरीर को राजकोट के निर्मला रोड स्थित प्रकाश सोसाइटी से शाम 7:30 बजे अंतिम यात्रा के रूप में रवाना किया गया, जो 9:45 बजे श्मशान घाट पहुंची। अंतिम संस्कार 10 बजे पूर्ण विधि विधान से हुआ। अंतिम यात्रा मार्ग पर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े और घरों की छतों से फूल बरसाकर अपने प्रिय नेता को विदाई दी। सोमवार शाम जब रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके राजकोट स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, तब अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रूपाणी को 21 तोपों की सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इससे पूर्व सुबह अहमदाबाद में रूपाणी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया, जिसे चार्टर्ड फ्लाइट से राजकोट लाया गया था।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रूपाणी की पत्नी अंजलीबेन और बेटे ऋषभ से मिलकर संवेदना व्यक्त की। पूरे गुजरात में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है और राजनीतिक-सामाजिक जगत में इसे अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
Read more 17th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: युवराज सिंह, हरभजन, उर्वशी रौतेला, सब फंसे अवैध सट्टा ऐप मामले में कई सेलिब्रिटीज फंस गई हैं। ED ने युवराज सिंह, हरभजन सिंह, उर्वशी रौतेला, सुरेश रैना, सोनू सूद सहित कई हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। अवैध ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्मों की जांच का दायरा बढ़ाते हुए ED ने इनके प्रचार से जुड़ी हस्तियों को भी प्रक्रिया में शामिल किया है। ED जांच कर रही है कि इन हस्तियों ने 1xBet जैसे बैन प्लेटफॉर्म से संबंधित सरोगेट संस्थाओं को सपोर्ट किया था।
Read more 17th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved