राजस्थान न्यूज़: जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके गृह जिले जोधपुर में एक सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने से जिला प्रशासन ने रोक दिया। उद्घाटन समारोह 27 जून को प्रस्तावित था, जिसकी जानकारी गहलोत ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की थी। लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही जोधपुर जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि उद्घाटन शिक्षामंत्री मदन दिलावर द्वारा किया जाएगा। गहलोत ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमने ही यह कार्यक्रम रद्द किया है। अगर बीजेपी के लोग होते तो वे झगड़ा कर लेते, लेकिन हम ऐसा नहीं करते।” उन्होंने कहा कि यह स्कूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ, उसके बाद उसका निर्माण शुरू हुआ और अब जब यह तैयार हुआ है तो उद्घाटन से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि स्कूल और अस्पताल जैसे संस्थान राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर होते हैं और इनका लोकार्पण कोई भी जनप्रतिनिधि करे, जनता को सुविधा मिलनी चाहिए। “मैं इस विषय को विवाद नहीं बनाना चाहता, इसलिए हमने स्वयं इस कार्यक्रम को रद्द किया।” इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य में राजनीतिक टकराव और सत्ता के दुरुपयोग पर एक बार फिर चर्चा को जन्म दिया है। कांग्रेस ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए बीजेपी सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित निर्णय लेने का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासनिक पक्ष का कहना है कि चूंकि भवन का निर्माण वर्तमान शासनकाल में पूर्ण हुआ, इसलिए यह वर्तमान शिक्षा मंत्री द्वारा उद्घाटित किया जाएगा।
Read more 25th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार लोकतंत्र सेनानियों को ₹20,000 प्रतिमाह पेंशन और सम्मान निधि दे रही है। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके संघर्षों के प्रति सम्मान है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आपातकाल को देश के इतिहास का सबसे क्रूर शासनकाल बताया। उन्होंने कहा कि “इंदिरा गांधी ने 1971 में चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया, कर्मचारियों को चुनाव एजेंट बनाया, और जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 जून 1975 को उन्हें अयोग्य ठहराया, तो उन्होंने इस्तीफा देने के बजाय आपातकाल थोप दिया।” राठौड़ ने कहा कि “उस दौर में भारत माता की जय बोलने वालों को भी जेल में डाल दिया गया। विपक्ष को कुचला गया, मौलिक अधिकारों को धारा 38 और 39 के तहत निलंबित किया गया। कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद कर दिया और आज वही पार्टी संविधान बचाने की दुहाई दे रही है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान राशि शुरू की, जिसे कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया, लेकिन भजनलाल सरकार ने पुनः शुरू कर इन्हें न्याय दिलाया है।
Read more 25th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बुधवार को फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना को लेकर विस्तृत फोनवार्ता हुई। दोनों राज्यों की संयुक्त भागीदारी से ₹ 647.62 करोड़ की इस परियोजना पर कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है, जिससे राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि यह परियोजना राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग की जीवनरेखा गंगनहर प्रणाली को सशक्त बनाएगी। किसानों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली द्वारा 24 अप्रैल 2025 को आयोजित 158वीं सलाहकार समिति की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना लागत में पंजाब की हिस्सेदारी ₹379.12 करोड़ (58.54%) और राजस्थान की हिस्सेदारी ₹268.50 करोड़ (41.46%) निर्धारित की गई है। राजस्थान सरकार ने अपनी हिस्सेदारी के लिए 268.50 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है, जिसकी वित्त विभाग द्वारा परीक्षण के बाद सूचना पंजाब सरकार को भेजी जाएगी, ताकि वह केंद्र सरकार से वित्त पोषण की औपचारिक स्वीकृति प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस पुनर्निर्माण कार्य को दो वर्षों में पूर्ण किया जाएगा और केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निविदा एवं निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना से फिरोजपुर फीडर की जलवाहन क्षमता 11,192 क्यूसेक से बढ़कर 13,842 क्यूसेक हो जाएगी, जिससे मानसून में पाकिस्तान की ओर बहने वाले अतिरिक्त जल का संरक्षण कर उसे राजस्थान में उपयोग में लिया जा सकेगा। इससे गंगनहर के 3.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे फसल उत्पादकता बढ़ेगी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में श्रीगंगानगर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा को जनप्रतिनिधियों और किसानों ने इस विषय से अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने जल शक्ति मंत्री से वार्ता कर इस परियोजना को गति प्रदान की। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 2024-25 के बजट में ₹200 करोड़ का प्रावधान भी किया है।
Read more 25th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद विमान हादसे में दुखद रूप से जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार रात राजकोट के रामनाथ पारा श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और अन्य कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। रूपाणी के पार्थिव शरीर को राजकोट के निर्मला रोड स्थित प्रकाश सोसाइटी से शाम 7:30 बजे अंतिम यात्रा के रूप में रवाना किया गया, जो 9:45 बजे श्मशान घाट पहुंची। अंतिम संस्कार 10 बजे पूर्ण विधि विधान से हुआ। अंतिम यात्रा मार्ग पर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े और घरों की छतों से फूल बरसाकर अपने प्रिय नेता को विदाई दी। सोमवार शाम जब रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके राजकोट स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, तब अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रूपाणी को 21 तोपों की सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इससे पूर्व सुबह अहमदाबाद में रूपाणी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया, जिसे चार्टर्ड फ्लाइट से राजकोट लाया गया था।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रूपाणी की पत्नी अंजलीबेन और बेटे ऋषभ से मिलकर संवेदना व्यक्त की। पूरे गुजरात में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है और राजनीतिक-सामाजिक जगत में इसे अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
Read more 17th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: युवराज सिंह, हरभजन, उर्वशी रौतेला, सब फंसे अवैध सट्टा ऐप मामले में कई सेलिब्रिटीज फंस गई हैं। ED ने युवराज सिंह, हरभजन सिंह, उर्वशी रौतेला, सुरेश रैना, सोनू सूद सहित कई हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। अवैध ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्मों की जांच का दायरा बढ़ाते हुए ED ने इनके प्रचार से जुड़ी हस्तियों को भी प्रक्रिया में शामिल किया है। ED जांच कर रही है कि इन हस्तियों ने 1xBet जैसे बैन प्लेटफॉर्म से संबंधित सरोगेट संस्थाओं को सपोर्ट किया था।
Read more 17th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved