राजस्थान न्यूज़: डीजीपी राजीव शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि जनता की सेवा के अवसर को पूरी निष्ठा समर्पण से निभाएंगे। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने जो विश्वास हमारे ऊपर व्यक्त किया है उसके लिए आभार, राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना लक्ष्य रहेगा, पुलिस दृष्टि से राजस्थान को पूरे देश को मॉडल राज बनाएंगे, प्रत्येक थाना आम आदमी के अनुकूल हो, पुलिस कर्मियों का अच्छा व्यवहार हो, अपराधों पर नियंत्रण पर फोकस रहेगा, पूरी तत्परता सभ्यता शीलता के साथ पुलिस टीम राजस्थान में कार्य करें, सब मिलकर सुरक्षित राजस्थान बनाएंगे, बढ़ते साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास रहेंगे। इस अवसर पर डीजीपी राजीव शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, पुलिस अधिकारियों का परिचय लिया, जनता की सेवा के अवसर को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।
Read more 3rd Jul 2025
राजस्थान न्यूज़: पाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ ने बुधवार को अपना 71वां जन्मदिन पूरी सादगी, श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया। 71 वां जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने पाली स्थित अपने आवास पर पारंपरिक पूजा-अर्चना और हवन के साथ की, तत्पश्चात वे मानपुरा भाखरी केशव गौशाला पहुँचे, जहाँ उन्होंने गायों को लापसी और गुड़ खिलाकर गौसेवा की। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मदन राठौड़ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, तथा उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित अनेक राज्य व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मदन राठौड़ का जन्म 2 जुलाई 1954 को राजस्थान के पाली जिले के रायपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1974 में बंगुर कॉलेज, पाली से गणित विषय में बी.एससी. की उपाधि प्राप्त की थी। राठौड़ का जीवन राष्ट्रसेवा से प्रारंभ हुआ—वे 1972 से 1978 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे, और उसी मूल भाव के साथ आज भी जनसेवा में सक्रिय हैं। उनका जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बना। पूरे दिन उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन राठौड़ ने इसे व्यक्तित्व विकास, सेवा और पर्यावरण प्रेम के साथ जोड़ते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
Read more 2nd Jul 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की नवगठित एडहॉक कमेटी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कमेटी के संयोजक दीनदयाल कुमावत और सदस्य धनंजय खींवसर, आशीष तिवाड़ी, मोहित यादव तथा पिंकेश पोरवाल उपस्थित रहे। कमेटी ने मुख्यमंत्री को राज्य में क्रिकेट के पारदर्शी संचालन, युवाओं को अवसर देने और जमीनी स्तर पर खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
Read more 2nd Jul 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली अपने आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें संस्करण का श्रवण कर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, पर्यावरण संरक्षण, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल देशवासियो को जोड़ता है, बल्कि हमे नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, अपितु जनमानस से जुड़ने की एक सशक्त कड़ी है, जहाँ देश के प्रधानसेवक जन-सामान्य की भावनाओं, प्रेरणाओं और प्रयासों को स्वर देते हैं। ‘मन की बात’ आज एक ऐसा माध्यम बन गया है जो देश के कोने-कोने से आई कहानियों को राष्ट्रीय मंच देता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जगाता है।
Read more 29th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह 10 बजे के करीब यह हाथी, जो 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था, अचानक उत्तेजित हो गया। इसके चलते रथ यात्रा में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद एहतियातन तीन हाथियों जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं को रथ यात्रा से हटा दिया गया है। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।जगन्नाथ रथ यात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इससे पहले सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंड विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। शाम तक रथ यात्रा पुनः जमालपुर मंदिर लौटेगी।
Read more 27th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved