For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105080547
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विश्वप्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर पहुँचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने लगाई चतुरदास महाराज के मंदिर में धोक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान , आमजन और संस्थाएं आए आगे, लें जिम्मेदारी, दें सहयोग - श्री लोक बन्धु |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, गौशालाओं एवं पशु चिकित्सा संस्थानों में किया गया श्रमदान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, मीडिया क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित  |  Ajmer Breaking News: मेला मैदान में चल रही पुष्कर प्रीमियम लीग (पीपीएल) 2025 प्रतियोगिता का मेगा फाइनल मैच में शुक्रवार को खेला गया जिसमें होटल मयूरा ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में बजरंग कॉलोनी स्थित सदगुरु भक्तमाल आश्रम पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में आज  ब्रम्हलीन महंत शिवदास जी महाराज का सत्रहवीं का भंडारा एवं महंताई चादर विधि कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित पुष्कर कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने शनिवार दोपहर स्थानीय प्रशासन को तीर्थ पुरोहितों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुष्कर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने बड़लिया में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के सुने अभाव अभियोग, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अपना आईटी पार्क-श्री देवनानी- जिला प्रशासन देगा सिंगल विंडो फैसेलिटी-जिला कलक्टर | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: गुर्जर समाज ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, 8 जून को 12 बजे तक नहीं हुआ फैसला तो आंदोलन की राह पकड़ेगा पीलूपुरा

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर समाज अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के मुहाने पर खड़ा है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राज्य सरकार को रविवार दोपहर 12 बजे तक का अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने तय समय तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो पीलूपुरा में आयोजित महापंचायत आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेगी — या तो पटरी जाम होगी या लोग अपने घर जाएंगे।  गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बैंसला ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे सरकार के पास नहीं जाएंगे, बल्कि सरकार को चाहिए कि किसी सक्षम IAS अधिकारी के माध्यम से लिखित प्रस्ताव भेजे, जिसे वे महापंचायत में पढ़कर समाज के सामने रखेंगे। फैसला फिर समाज का होगा। गौरतलब है कि गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला के निधन के बाद यह पहली बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो रेल मार्ग अवरुद्ध किए जाएंगे और राज्यभर की सड़कें-जाम कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि तब समझौता हुआ था, उनमें ये महत्वपूर्ण बिन्दु:   एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी सरकार। देवनारायण योजना का क्रियान्वयन। एमबीसी वर्ग के 1252 अभ्यर्थियों को नियमित वेतन श्रृंखला के समकक्ष समस्त परिलाभ दिया जाएगा। 2013 से 2018 तक की बैकलॉग भर्ती सहमति के प्रयास। इस समझौते के बाद गहलोत सरकार ने 5 फीसदी एमबीसी आरक्षण का नया विधेयक पास करवाया। एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए विधानसभा से संकल्प पारित करवाकर केंद्र को भेजा, जो अब तक लंबित है। गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 फीसदी एमबीसी आरक्षण तब से लागू है।

Read more 7th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान: राजस्थान में किसानों, उद्योगों और आम नागरिकों के जीवन को भी देगा नया संबल

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में जल संरक्षण की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक सोच के साथ जोड़ते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ की शुरुआत की है। यह अभियान गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर जयपुर के रामगढ़ बांध से मुख्यमंत्री के श्रमदान और 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण से आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश दिया। 5 जून से 20 जून तक चलने वाले इस जन अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की सफाई, पारंपरिक जलाशयों का पुनरुद्धार, वंदे गंगा कलश यात्रा, और जलाशय पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को इस पहल में जोड़ा जा रहा है ताकि भूजल स्तर में सुधार और वर्षा जल के संग्रहण को प्रोत्साहन मिल सके। मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर जयपुर, बूंदी और भरतपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चम्बल नदी के केशव घाट पर पूजा, सुजान गंगा नहर में दीपदान, और गंगा माता मंदिर में गंगाजल वितरण जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जल संरक्षण को जन-संस्कृति से जोड़ने की मिसाल पेश की। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार के कदम यहीं नहीं थमे। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने ई-वेस्ट संग्रहण वाहनों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, लव कुश वाटिकाएं, और सर्कुलर इकोनॉमी इन्सेंटिव स्कीम की सौगात दी। यह सब योजनाएं राज्य के पहले ग्रीन बजट का हिस्सा हैं जो स्वच्छ जल, स्वच्छ हवा और स्वच्छ धरा की दिशा में कदम हैं। राज्य सरकार ने पूर्व में भी जल संरक्षण को प्राथमिकता दी है। ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत अगले चार वर्षों में 45,000 से अधिक जल संरचनाएं बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही रामजल सेतु लिंक, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, और सोम-कमला-अंबा योजना जैसी बड़ी जल परियोजनाओं को गति दी गई है।

Read more 7th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का भाजपा पर हमला: संविधान तोड़ रही है सरकार, नकली बीज-खाद से किसानों को लूटा जा रहा है

राजस्थान न्यूज़: श्रीकरणपुर:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन आज श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) में किया । रैली में कांग्रेस के कई सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री व संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर डोटासरा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह सरकार संविधान के प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रही है। उन्होंने श्रीकरणपुर विधायक रूपिन्दर कुन्नर की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने निजी कोष से ₹4 करोड़ खर्च कर नशा मुक्ति केंद्र बनवाया। डोटासरा ने इसे पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के संस्कारों का परिणाम बताया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार जिला प्रमुख चुनाव, पंचायत राज चुनाव और परिसीमन जैसे संवैधानिक दायित्वों से बच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि नकली बीज-खाद बेचने वाले व्यापारियों पर छापे तो पड़ रहे हैं, लेकिन किसानों से कोई संवाद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में किसानों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना और वन स्टेट-वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी चुनाव पूर्व वादे किए थे, वे पूरा नहीं हुए – चाहे वो डीजल-पेट्रोल की कीमतें हों, रोजगार, या विकास कार्य। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-ढाणी जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं और कुशासन को उजागर करें और आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।

Read more 6th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर के फॉय सागर का नाम वरुण सागर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जताया आभार किया सम्मान

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने  के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद  की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल  के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  विधान सभा अध्यक्ष  श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔  श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।

Read more 6th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने प्रगतिशील किसान से की मुलाकात, कृषि विश्वविद्यालय में विकसित कृषि संकल्प अभियान को सम्बोधित कर किसानों से किया संवाद

राष्ट्रीय न्यूज़: गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरियाणा के रेवाड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए पहुँचे। कृषि विश्विद्यालय में कृषि राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में पहुँचे वहां उन्होंने किसान से संवाद कर विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी, और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिल कर काम करने का किसानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लैब से लैंड और किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के खेत का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि वे 'विकसित कृषि संकल्प यात्रा' के तहत किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। किसान यशपाल के फार्म पर ऑर्गेनिक सब्जियों, दलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी ली और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहां अरावली किसान क्लब कल्याण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित किसानों से खेती-किसानी के विषयों को लेकर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर 2014 से पहले किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया होता, तो आज किसानों की स्थिति कहीं गुणा बेहतर होती। लेकिन कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए किसानों को केवल ठगने का काम किया है। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृषि के विकास और किसानों के कल्याण को लेकर अनेक ऐतिहासिक कृषि हितेषी फैसले किये गए। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत का है। विकसित भारत का निर्माण विकसित खेती और समृद्ध किसान के साथ ही संभव है। किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए ही विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिक किसान के खेत मे जाकर उनके जरूरतों को सुनेंगे ओर जरूरी उपायों को लेकर जानकारी देंगे। लैब से लैंड और बीज से बाजार तक किसानों के लिए खेती सरल हो, इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंथन कर समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि वे ज्यादा पेस्टीसाइड और यूरिया डाल रहे हैं। जो धरती की सेहत को खराब कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को बुखार हो गया और डॉक्टर ने सुबह-शाम 1-1 टेबलेट लेने के लिए बोला, ओर वह व्यक्ति 3-3 टेबलेट खायेगा तो उसे नुकसान ही होगा, उसी प्रकार जमीन में ज्यादा केमिकल जाएगा तो वो नुकसान ही करेगा। हमें उन्नत खेती करनी होगी और उसकी दिशा में काम करना होगा। धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म पर पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के अपने खेत में तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसलों का प्रदर्शनी लगाकर मंत्री को दिखाया। उन्होंने कहा कि यशपाल जैसे किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरक हैं।

Read more 6th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! विश्वप्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर पहुँचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने लगाई चतुरदास महाराज के मंदिर में धोक

New! वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान , आमजन और संस्थाएं आए आगे, लें जिम्मेदारी, दें सहयोग - श्री लोक बन्धु

New! वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, गौशालाओं एवं पशु चिकित्सा संस्थानों में किया गया श्रमदान

New! वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, मीडिया क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित 

New! मेला मैदान में चल रही पुष्कर प्रीमियम लीग (पीपीएल) 2025 प्रतियोगिता का मेगा फाइनल मैच में शुक्रवार को खेला गया जिसमें होटल मयूरा ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

New! पुष्कर तीर्थ नगरी में बजरंग कॉलोनी स्थित सदगुरु भक्तमाल आश्रम पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में आज  ब्रम्हलीन महंत शिवदास जी महाराज का सत्रहवीं का भंडारा एवं महंताई चादर विधि कार्यक्रम आयोजित

New! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित पुष्कर कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने शनिवार दोपहर स्थानीय प्रशासन को तीर्थ पुरोहितों ने जमकर खरी खोटी सुनाई।

New! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुष्कर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी

New! रेस्टोरेंट में दो ग्राम विकास अधिकारियों से मारपीट, बैग भी छीना, 6 आरोपी दबोचे

New! टाइगर बाबा-425 गैंग का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा