For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105312682
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना का जन्मदिवस सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया  |  Ajmer Breaking News: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत नियमित रक्तदान से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया। |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शल्य चिकित्सा विभाग में आज रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई |  Ajmer Breaking News: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के हृदय रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला की सोने की कंठी चोरी, चार संदिग्ध महिलाएं हिरासत में |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत अजमेर में आनासागर झील की स्वच्छता के लिए 3  दिवसीय अभियान चलाया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: कुरथल निवासी कालूराम सेन ने अपने पिता के वायरल वीडियो का किया खंडन |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय राजेश पायलेट की 25 वी पुण्यतिथि पर कांगेस पुष्कर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में पुष्कर ब्रह्म सरोवर में दुग्धाभिषेक |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में बढ़ती जा रही है लगातार गुंडागर्दी, क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के लोहागल इलाके में संचालित टायर कैफे के बाहर 5 से 6 लड़कों ने लाठी डंडे से एक लड़के को पीटा |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा बाईपास स्थित चरनाल पेट्रोल पंप के नजदीक देव सा क्रेन सर्विस के चालक का अपहरण | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: डॉ. रवि प्रकाश ने संभाला कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार, कहा – आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर हमारी प्राथमिकता

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश ने बुधवार को राजस्थान के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डॉ. रवि प्रकाश 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, ऐसे में वे आगामी 19 दिनों तक राज्य के पुलिस मुखिया के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में कार्यवाहक डीजीपी रवि प्रकाश ने कहा, "मेरे पास आज से डीजीपी का चार्ज है। 30 जून को मेरा रिटायरमेंट है और ये 19 दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं। मैं प्रयास करूंगा कि इन दिनों में जो भी संभव हो, वह करूं।" उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान पुलिस की स्थिति संतोषजनक है। राज्य में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति बेहतर बनी हुई है और इसे बनाए रखना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, "राजस्थान पुलिस के हर अधिकारी और जवान को यह मूलमंत्र याद रखना चाहिए कि ‘अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास’ ही हमारी असली पहचान है।" डॉ. रवि प्रकाश ने इस दौरान पुलिस बल की भूमिका की सराहना की और कहा कि पूरी टीम का सहयोग ही किसी भी नेतृत्व को सफल बनाता है। वे एसीबी में रहते हुए कई अहम मामलों में सख्त कार्रवाई कर चुके हैं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध स्पष्ट रुख के लिए पहचाने जाते हैं।

Read more 11th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि पर दौसा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के लिए दिखाया सम्मान

राजस्थान न्यूज़: दौसा। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को दौसा जिले के जीरोता-भंडाना स्थित स्मृति स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस भावुक मौके पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजेश पायलट और मेरा 18 साल तक साथ रहा। वे अचानक छोड़कर चले गए, इसका आज भी कष्ट है। प्रार्थना सभा के बहाने सचिन पायलट और गहलोत के करीब आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कभी दूर नहीं थे। हमारे बीच प्रेम-मोहब्बत हमेशा से है। प्रार्थना सभा में राजेश पायलट की पत्नी रमा पायलट,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।प्रार्थना सभा में कांग्रेस के 66 में से 47 विधायक और सभी 8 सांसद मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेश पायलट के जीवन, कार्य और योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जब नेता प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे तो वहां भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एक भावुक और राजनीतिक दृष्टि से अहम क्षण देखने को मिला — भीड़ के बीच जब अशोक गहलोत पीछे रह गए, तो सचिन पायलट रुक गए, पीछे मुड़े और अशोक गहलोत को साथ लेकर आगे बढ़े। यह दृश्य कांग्रेस नेताओं के बीच सौहार्द और सम्मान का प्रतीक बन गया।

Read more 11th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में एक्शन मोड पर ATF और पुलिस: AK-47 जैसे घातक हथियार रखने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन Dhoon

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ATF) की संयुक्त कार्रवाई में प्रदेश में सक्रिय गैंगस्टरों और अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री उमेश एम.एन. और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएफ) श्री जसवंत सिंह के निर्देशन में चलाया गया, जिसे “ऑपरेशन धून (Operation Dhoon)” नाम दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत ATF की टीम ने 10 जून 2025 को कुख्यात गैंगस्टर फतेहसिंह उर्फ़ थिरु जाट की गिरफ्तारी की। पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही से एक AK-47 राइफल और 02 मैगजीन बरामद की गईं। थिरु जाट पहले से दर्जनों संगीन मामलों में वांछित था। अपराधियों में खौफ पैदा करने वाला ऑपरेशन पुलिस सूत्रों के अनुसार, काफी समय से सूचना मिल रही थी कि राज्य में कुछ गैंगस्टर AK-47 जैसी अत्याधुनिक और प्रतिबंधित राइफलें अपने पास रखे हुए हैं। इस पर एटीएफ के विशेष पर्यवेक्षण में कई टीमों का गठन किया गया, जिसमें जयपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक यशवंत जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शर्मा के निर्देशन में संयुक्त कार्रवाई की गई। गैंगस्टरों द्वारा AK-47 राइफल को 'जननी' कोड वर्ड से पुकारा जाता था ताकि पुलिस या अन्य एजेंसियों को शक न हो।

Read more 11th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: 65 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एंकर शाजिया निसार और वरिष्ठ पत्रकार आदर्श झा गिरफ़्तार, 

राष्ट्रीय न्यूज़: 65 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एंकर शाजिया निसार और वरिष्ठ पत्रकार आदर्श झा गिरफ़्तार,  शाजिया के घर से 34 लाख 50 हजार रुपये बरामद भी हुए हैं...  नोएडा पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, फिर अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। शाजिया ‘भारत 24’ न्यूज़ चैनल में एंकर के तौर पर कार्यरत है। वहीं, आदर्श ‘अमर उजाला’ अख़बार की डिजिटल शाखा में काम करते हैं।

Read more 10th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: युवाओ की प्रेरणा एवं शतरंज पुनर्जागरण के वास्तुकार हैं--श्री एल.एन. झुंझुनूवाला 

राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की गौरवशाली शतरंज विरासत को रेखांकित करते हुए एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, राजस्थान के युवा फीडे-रेटेड खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी आलोकिक माहेश्वरी, आराध्या उपाध्याय, और हार्दिक शाह ने अपने कोच श्री प्रकाश पाराशर के साथ, विशिष्ट उद्योगपति और शतरंज के समर्पित संरक्षक श्री एल.एन. झुंझुनवाला से मिलने का सम्मानजनक अवसर प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित मुलाकात 9 जून को श्री झुंझुनवाला के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई, खिलाड़ियों की दिन भर दिल्ली के छतरपुर स्थित टिवोली गार्डन्स में आयोजित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के बाद। ये खिलाड़ी विवेकानंद केंद्र विद्यालय, हुरड़ा (राजस्थान) के छात्र-छात्रा हैं, जो श्री झुंझुनवाला द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित चार विद्यालयों में से एक है। इस अवसर ने न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि भारतीय शतरंज के विकास में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान से मिली गहरी प्रेरणा को भी रेखांकित किया। श्री झुंझुनवाला की दूरदर्शिता ने एक व्यक्तिगत जुनून को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया। उनकी दूरदर्शिता और कार्यों ने शतरंज को केवल एक खेल से कहीं ऊपर उठाया, इसे रणनीतिक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने के एक उपकरण के रूप में देखा। उन्होंने इस खेल के माध्यम से शिक्षा और संस्कृति के बीच की खाई को प्रभावी ढंग से पाटा, जिससे यह समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच सका। भारत में शतरंज क्रांति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 1973 में स्थापित नेशनल चेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से, उन्होंने देश में शतरंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उनके प्रयासों से 1982 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को ऊंचा किया। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की वकालत की और बॉटविनिक शतरंज अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने विश्वनाथन आनंद और अभिजीत गुप्ता जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। श्री झुंझुनवाला की प्रतिबद्धता केवल शतरंज तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने युवा छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराटे, तीरंदाजी, निशानेबाजी, योग और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों का भी समर्थन किया। उनकी यह व्यापक दूरदृष्टि शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

Read more 9th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना का जन्मदिवस सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया 

New! विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत नियमित रक्तदान से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया।

New! जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शल्य चिकित्सा विभाग में आज रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई

New! विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के हृदय रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

New! पुष्कर बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला की सोने की कंठी चोरी, चार संदिग्ध महिलाएं हिरासत में

New! वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत अजमेर में आनासागर झील की स्वच्छता के लिए 3  दिवसीय अभियान चलाया जाएगा,

New! कुरथल निवासी कालूराम सेन ने अपने पिता के वायरल वीडियो का किया खंडन

New! कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय राजेश पायलेट की 25 वी पुण्यतिथि पर कांगेस पुष्कर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में पुष्कर ब्रह्म सरोवर में दुग्धाभिषेक

New! अजमेर शहर में बढ़ती जा रही है लगातार गुंडागर्दी, क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के लोहागल इलाके में संचालित टायर कैफे के बाहर 5 से 6 लड़कों ने लाठी डंडे से एक लड़के को पीटा

New! आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा बाईपास स्थित चरनाल पेट्रोल पंप के नजदीक देव सा क्रेन सर्विस के चालक का अपहरण