राजस्थान न्यूज़: प्रदेश भर में आज विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 20 जून तक ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जाएगा ऐसे में पर्यटन नगरी सांभरलेक में भी अभियान की शुरुआत एसडीएम अंजू वर्मा के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। रैली पृथ्वीराज चौहान सर्कल से रवाना हुई जो देवयानी सरोवर पहुंची, जहां श्रमदान किया गया, पार्क में पौधारोपण किया गया, लोगों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया, इस दौरान एसडीएम में सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार कृष्णा शर्मा, नगर पालिका ईओ छगनलाल यादव, पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़, ज्ञान प्रकाश दायमा, आंगनवाड़ी मय टीम के साथ, तालुका विधि समिति, विकास अधिकारी भागीरथ मल मीणा सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी और सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Read more 6th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: श्रीगंगानगर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित रीको और अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बीज उत्पादन इकाइयों पर अचानक छापेमार कार्रवाई की। इस अभियान में जयपुर से पहुंची कृषि विभाग की विशेष टीम ने दूसरे दिन भी भारी मात्रा में नकली और रंगे-मिलावटी बीज बरामद किए, साथ ही कई बीज गोदामों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई की शुरुआत जयशंकर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड से हुई, जिसके बाद ऑरा हाइब्रिड सीड्स, लक्ष्मी सीड्स, श्रीराम सीड्स, एमआर सीड्स, शक्ति एग्रोटेक, नेचर लैंड ऑर्गेनिक फूड, और भारत सीड्स जैसी कई कंपनियों के गोदामों में जांच की गई। मंत्री डॉ. मीणा ने बताया कि इन इकाइयों में नियमित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा था, और किसानों को गुणवत्ता से समझौता कर नकली बीज बेचे जा रहे थे। अचरज की बात यह रही कि यह कार्रवाई जयपुर से पहुंची टीम ने बिना किसी स्थानीय सूचना के शुरू की, जिससे स्थानीय प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। जब तक स्थानीय अधिकारी पहुंचे, दो फैक्ट्रियों में पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी। इस अचानक छापेमारी से पूरे बीज व्यापार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि 22 बीज फैक्ट्रियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वहां नकली बीज तैयार कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई देर रात तक जारी रही और कई फैक्ट्रियों से ऐसे प्रमाण मिले जिनमें सीजन खत्म होने के बाद भी बीज की पैकिंग और बिक्री की जा रही थी। विशेष रूप से शक्ति सीड्स के निरीक्षण में पता चला कि कॉटन बीज की पुरानी पैकिंग काटकर उसे दोबारा बोरियों में भरा जा रहा था। इसके अलावा कुछ बीजों को रंगीन केमिकल से रंगा गया था, जिसे मंत्री ने किसानों के साथ सीधा धोखा करार दिया। निरीक्षण के दौरान जब कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गेहूं बीज से भरे गोदाम में पहुंचे और खुद कट्टों पर चढ़कर बीज की जांच कर रहे थे, तभी अचानक उनका शरीर हांफने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत उतारा और सुरक्षित किया।
Read more 4th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: अलवर। राजस्थान के अलवर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी स्कूल संचालक और उनकी सरकारी स्कूल में कार्यरत पत्नी पर एक व्यक्ति से MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर NEB थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, नेहरू नगर, अलवर के संचालक नरेश चंद शर्मा और उनकी पत्नी राजरानी, जो एक सरकारी शिक्षिका हैं, ने जयचंद शर्मा नामक व्यक्ति से उसकी बेटी के MBBS में दाखिले का झांसा देकर NRI कोटा में सीट दिलवाने की बात कहकर 47 लाख रुपए वसूल लिए। यह लेन-देन करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। पीड़ित जयचंद शर्मा ने बताया कि शुरुआत में एडमिशन न होने पर जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो उन्हें घुमाया गया और बहाने बनाए गए। काफी दबाव के बाद केवल 10 लाख रुपए लौटाए गए, शेष रकम देने से इनकार कर दिया गया। कई बार जब वे आरोपी के घर और स्कूल गए, तो बदतमीजी से बात की गई। पीड़ित ने यह भी कहा कि इस ठगी में आरोपी की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं, जिन्हें पूरी जानकारी थी कि पैसे लिए गए हैं। पीड़ित के अनुसार, कैश और बैंक ट्रांजैक्शन, दोनों माध्यमों से भुगतान किया गया। जब लगातार रकम वापस नहीं मिली, तो NEB थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस पर आरोपी नरेश शर्मा का कहना है कि कुछ रकम लौटाई जा चुकी है, और शेष भी जल्द लौटा दी जाएगी। पुलिस को कारण और लेन-देन की पूरी जानकारी दे दी जाएगी। NEB थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Read more 4th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔ श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।
Read more 6th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरियाणा के रेवाड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए पहुँचे। कृषि विश्विद्यालय में कृषि राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में पहुँचे वहां उन्होंने किसान से संवाद कर विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी, और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिल कर काम करने का किसानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लैब से लैंड और किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के खेत का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि वे 'विकसित कृषि संकल्प यात्रा' के तहत किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। किसान यशपाल के फार्म पर ऑर्गेनिक सब्जियों, दलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी ली और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहां अरावली किसान क्लब कल्याण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित किसानों से खेती-किसानी के विषयों को लेकर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर 2014 से पहले किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया होता, तो आज किसानों की स्थिति कहीं गुणा बेहतर होती। लेकिन कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए किसानों को केवल ठगने का काम किया है। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृषि के विकास और किसानों के कल्याण को लेकर अनेक ऐतिहासिक कृषि हितेषी फैसले किये गए। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत का है। विकसित भारत का निर्माण विकसित खेती और समृद्ध किसान के साथ ही संभव है। किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए ही विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिक किसान के खेत मे जाकर उनके जरूरतों को सुनेंगे ओर जरूरी उपायों को लेकर जानकारी देंगे। लैब से लैंड और बीज से बाजार तक किसानों के लिए खेती सरल हो, इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंथन कर समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि वे ज्यादा पेस्टीसाइड और यूरिया डाल रहे हैं। जो धरती की सेहत को खराब कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को बुखार हो गया और डॉक्टर ने सुबह-शाम 1-1 टेबलेट लेने के लिए बोला, ओर वह व्यक्ति 3-3 टेबलेट खायेगा तो उसे नुकसान ही होगा, उसी प्रकार जमीन में ज्यादा केमिकल जाएगा तो वो नुकसान ही करेगा। हमें उन्नत खेती करनी होगी और उसकी दिशा में काम करना होगा। धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म पर पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के अपने खेत में तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसलों का प्रदर्शनी लगाकर मंत्री को दिखाया। उन्होंने कहा कि यशपाल जैसे किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरक हैं।
Read more 6th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved