राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने बयान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा प्रहार किया और उन्हें आमजन की पीड़ा से विमुख बताते हुए आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जिसकी कभी फटी ना बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई," अर्थात् जो व्यक्ति कभी आमजन के दुख-दर्द में शामिल ही नहीं हुआ, वह उनकी तकलीफें कैसे समझ सकता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत को न केवल अपने शासनकाल की आलोचनात्मक समीक्षा करनी चाहिए, बल्कि जनता से ईमानदारी से यह पूछना भी चाहिए कि उनके कार्यकाल में आमजन के साथ कितना अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि जनता आज जागरूक है और भली-भांति समझती है कि कुछ लोग सत्ता के लोभ में किस हद तक जा सकते हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को छलने वालों को आईना देखना चाहिए। सत्ता के मोह में बार-बार गिरने और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखने वालों की असलियत अब किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री शर्मा का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य की राजनीति में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज़ होता जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस बयान को भाजपा के राजनीतिक मोर्चे की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है
Read more 26th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) अस्पताल में बीते दिनों एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्रतापनगर निवासी एक युवक को सांप ने काट लिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि उसने सांप को पकड़कर बैग में बंद किया और खुद के साथ हॉस्पिटल भी ले आया। यह घटना करीब 5 से 7 दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद RUHS प्रशासन ने भी इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। घटना के अनुसार, युवक को जब सांप ने काटा तो उसने साहस दिखाते हुए उस जहरीले सांप को जिंदा पकड़ लिया और एक बैग में बंद कर इमरजेंसी इलाज के लिए RUHS अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल के स्टाफ उस वक्त हक्के-बक्के रह गए, जब मरीज ने बताया कि वह सांप को साथ लाया है। मरीज ने डॉक्टरों को बताया, “मुझे जो सांप काटा है, वही मैं बैग में लेकर आया हूं। आप चाहें तो पहचान कर लीजिए।” इसके बाद वह बाहर पोर्च में गया और बैग से सांप को बाहर निकालकर दिखाया। यह दृश्य देखकर कई लोग डर के मारे पीछे हट गए। इसके बाद अस्पताल सुरक्षा कर्मियों और मरीज के साथ आए व्यक्ति ने मिलकर सांप को अस्पताल परिसर से बाहर छुड़वाया। मरीज को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया और दो दिन तक इलाज चलने के बाद छुट्टी दे दी गई। अगले दिन जब सीनियर डॉक्टर राउंड पर आए, तो स्टाफ ने उन्हें इस अनोखी घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने मरीज को चेतावनी देते हुए कहा कि “इस तरह जहर फैलाने वाले जीवों को अस्पताल लाना उचित नहीं है। डॉक्टर और स्टाफ हर परिस्थिति में इलाज के लिए प्रशिक्षित हैं। मरीजों को डर फैलाने वाले कदम उठाने से बचना चाहिए।”
Read more 26th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान सरकार ने शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए डवलपमेंट प्रमोशन एंड कंट्रोल रेगुलेशन (DPC Regulations) में अहम संशोधन किए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग (UDH) द्वारा किए गए नए प्रावधानों के तहत अब शहरों में राजमार्गों (हाईवे) के दोनों ओर औद्योगिक इकाइयों का विकास संभव हो सकेगा। बड़े शहरों में 80 फीट और मध्यम व छोटे शहरों में 60 फीट चौड़ी सड़कों पर यह अनुमति दी गई है। इस बदलाव के बाद अब हाईवे कंट्रोल डवलपमेंट जोन (Highway Controlled Development Zone) में भी औद्योगिक गतिविधियों की मंजूरी दी जा सकेगी। साथ ही, नगरीय सीमा से बाहर के परिधीय क्षेत्रों में कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्कूल, हॉस्पिटल जैसी संस्थाएं स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए बड़े शहरों में 100 फीट और मध्यम व छोटे शहरों में 80 फीट सड़क की शर्त तय की गई है। पुलिस चौकी, थाना और डेयरी जैसी नागरिक सेवाएं अब 12 मीटर चौड़ी सड़कों पर भी परिधीय नियंत्रण क्षेत्र में खोली जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त, एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब औद्योगिक क्षेत्रों में विवाह स्थल (Marriage Garden) और हॉस्टल (Hostel) भी स्थापित किए जा सकेंगे। इससे न केवल औद्योगिक क्षेत्र में सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। जयपुर, उदयपुर, पाली जैसे बड़े शहरों के लिए यह प्रावधान संबंधित विकास प्राधिकरणों और निकायों को अपने नियमों में शामिल करने होंगे, जबकि अन्य नगर निकाय क्षेत्रों में ये प्रावधान स्वतः लागू माने जाएंगे। इन सभी बदलावों का उद्देश्य नवीन विकास क्षेत्रों की पहचान करना, बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करना, और निवेश को प्रोत्साहित करना है। यह कदम राजस्थान को व्यावसायिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
Read more 26th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह 10 बजे के करीब यह हाथी, जो 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था, अचानक उत्तेजित हो गया। इसके चलते रथ यात्रा में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद एहतियातन तीन हाथियों जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं को रथ यात्रा से हटा दिया गया है। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।जगन्नाथ रथ यात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इससे पहले सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंड विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। शाम तक रथ यात्रा पुनः जमालपुर मंदिर लौटेगी।
Read more 27th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद के ऐतिहासिक जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा भव्य उत्सव के साथ प्रारंभ हुई। सुबह मंगला आरती के दौरान गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच मंदिर में पारंपरिक विधि से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ पर विराजित किया गया। इसके बाद सुबह 7:30 बजे रथ यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई।रथ यात्रा प्रारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पाहिंद विधि’ (रथ के मार्ग की स्वच्छता के प्रतीक रूप में सोने का झाड़ू लगाना) संपन्न की। यह परंपरा दर्शाती है कि भगवान स्वयं सबसे पहले होते हैं और राजा भी उनके सेवक के रूप में कार्य करता है।रथ यात्रा पूरे दिन अहमदाबाद के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और रात्रि करीब 8:30 बजे भगवान पुनः मंदिर लौटेंगे।
Read more 27th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved