राजस्थान न्यूज़: जयपुर के बजाज नगर इलाके में स्थित अर्जुन नगर अंडरपास के पास एक ज्वेलरी शोरूम में डकैती की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उस पर भारी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अपने दोस्तों को बुलाया और मिलकर डकैती की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए रेंट पर कार ली गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।16 जून को डकैती की यह कोशिश हुई थी, लेकिन शोरूम मालिक की सतर्कता और भिड़ंत के चलते बदमाशों को भागना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटना स्थल व आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी जांच के दौरान रेंटल कार की पहचान हुई, जिसे जयपुर की एक कार रेंटल एजेंसी से कन्हैया मौर्य और राहुल यादव ने लिया था। इस सुराग के आधार पर कन्हैया मौर्य, राहुल यादव और शिवम प्रजापति को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जिसमें से कन्हैया को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में संदीप कुमार जाटव और सुदेश जाटव की संलिप्तता उजागर हुई, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। पूरा मामला बताता है कि किस तरह ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं को अपराध के रास्ते पर ले जा रही है।
Read more 27th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के बहुचर्चित संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सुझाव दिया कि वे पीड़ितों की संघर्ष समिति के साथ बैठकर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि यदि शेखावत निर्दोष हैं, जैसा वे दावा करते हैं, तो यह खुशी की बात होगी और इस पर खुली चर्चा होनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि शेखावत देश के कैबिनेट मंत्री हैं और उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाते हुए संजीवनी घोटाले से प्रभावित लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी मंशा किसी को टारगेट करने की नहीं है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की है। गहलोत ने शेखावत द्वारा दायर मानहानि केस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तक इस केस में करीब 15 पेशियां हो चुकी हैं, इसलिए शेखावत को इसे वापस लेकर पीड़ितों के लिए काम करना चाहिए। क्या है संजीवनी घोटाला? 2008 में बाड़मेर से शुरू हुई इस कोऑपरेटिव सोसायटी ने डेढ़ लाख से ज्यादा निवेशकों से लगभग 950 करोड़ रुपए की ठगी की। निवेशकों को उच्च रिटर्न, विदेश यात्राएं और एजेंट कमीशन का लालच दिया गया। जांच में सामने आया कि अधिकतर ऋण खाते फर्जी नामों से बनाए गए थे। प्रमुख आरोपी विक्रम सिंह समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन निवेशकों की राशि अब भी अटकी हुई है। शेखावत पर क्यों उठे सवाल? घोटाले के मास्टरमाइंड विक्रम सिंह से नजदीकी, और कुछ कंपनियों में परिवार की कथित हिस्सेदारी को लेकर शेखावत पर उंगलियां उठीं। प्रारंभिक SOG रिपोर्ट में शेखावत का नाम था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने हाईकोर्ट में यू-टर्न लेते हुए उन्हें आरोपी नहीं माना। हाईकोर्ट ने इसी आधार पर उन्हें क्लीन चिट दी, पर FIR रद्द नहीं हुई। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को आगे की कार्रवाई की अनुमति दी है।
Read more 27th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने बयान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा प्रहार किया और उन्हें आमजन की पीड़ा से विमुख बताते हुए आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जिसकी कभी फटी ना बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई," अर्थात् जो व्यक्ति कभी आमजन के दुख-दर्द में शामिल ही नहीं हुआ, वह उनकी तकलीफें कैसे समझ सकता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत को न केवल अपने शासनकाल की आलोचनात्मक समीक्षा करनी चाहिए, बल्कि जनता से ईमानदारी से यह पूछना भी चाहिए कि उनके कार्यकाल में आमजन के साथ कितना अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि जनता आज जागरूक है और भली-भांति समझती है कि कुछ लोग सत्ता के लोभ में किस हद तक जा सकते हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को छलने वालों को आईना देखना चाहिए। सत्ता के मोह में बार-बार गिरने और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखने वालों की असलियत अब किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री शर्मा का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य की राजनीति में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज़ होता जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस बयान को भाजपा के राजनीतिक मोर्चे की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है
Read more 26th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह 10 बजे के करीब यह हाथी, जो 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था, अचानक उत्तेजित हो गया। इसके चलते रथ यात्रा में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद एहतियातन तीन हाथियों जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं को रथ यात्रा से हटा दिया गया है। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।जगन्नाथ रथ यात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इससे पहले सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंड विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। शाम तक रथ यात्रा पुनः जमालपुर मंदिर लौटेगी।
Read more 27th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद के ऐतिहासिक जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा भव्य उत्सव के साथ प्रारंभ हुई। सुबह मंगला आरती के दौरान गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच मंदिर में पारंपरिक विधि से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ पर विराजित किया गया। इसके बाद सुबह 7:30 बजे रथ यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई।रथ यात्रा प्रारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पाहिंद विधि’ (रथ के मार्ग की स्वच्छता के प्रतीक रूप में सोने का झाड़ू लगाना) संपन्न की। यह परंपरा दर्शाती है कि भगवान स्वयं सबसे पहले होते हैं और राजा भी उनके सेवक के रूप में कार्य करता है।रथ यात्रा पूरे दिन अहमदाबाद के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और रात्रि करीब 8:30 बजे भगवान पुनः मंदिर लौटेंगे।
Read more 27th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved