For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105608979
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: किशनगढ़ गांधी नगर थाना पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल की दुकान से 4 लाख रूपये की नगदी सहित 4 मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर थाना अंतर्गत हाथी पट्टा में रहने वाले बुजुर्ग राम सिंह के साथ मारपीट के बाद जेएलएन अस्पताल में दोराने इलाज हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर परियोजना में कार्यरत आशा सहयोगिनीयों ने जून माह की छुट्टियों की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: जैन साधु संतों पर विहार के बीच हो रहे अत्याचार और हमलों को लेकर अजमेर में सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस |  Ajmer Breaking News: RAS मुख्य परीक्षा 2024, अजमेर और जयपुर में 77 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: दिनांक 15/06/2025 को अति आवश्यक तकनिकी समस्या के निवारण हेतु PSD विवरण - |  Ajmer Breaking News: विजय स्मारक पर हुआ नाटक सिदूंर का भावपूर्ण मंचन, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई इस चर्चा |  Ajmer Breaking News: क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा की शोधार्थी प्रिया थेटी ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों को किया संबोधित |  Ajmer Breaking News: विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला: आरएएस परीक्षा पर असमंजस, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

राजस्थान न्यूज़: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाने के निर्णय पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न तो अपने उपमुख्यमंत्रियों की सुन रहे हैं, न ही विधायकों और न ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की। इससे साफ है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। गहलोत ने कहा कि भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्रियों, विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरएएस परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तो खुद आंदोलन कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया था कि "आपका काम हो जाएगा"। इस भरोसे पर छात्रों ने भूख हड़ताल तक खत्म कर दी। लेकिन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे छात्रों में भ्रम और नाराजगी का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बिना बात किए ही छात्रों से यह वादा किया था? अगर नहीं, तो क्या इतनी बड़ी संवेदनशील बात पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में संवादहीनता है? उन्होंने यह भी कहा कि इतने गंभीर मसले पर उपमुख्यमंत्री सिर्फ पत्र क्यों लिख रहे हैं — उन्हें तो सीधे मिलकर समाधान निकालना चाहिए। गहलोत ने चेताया कि भले ही सरकार भीतरी राजनीति में उलझी हो, लेकिन इससे युवाओं का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को शहीद स्मारक पर धरना दे रहे छात्रों से मिलकर जल्द फैसला करना चाहिए।

Read more 14th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: नकली खाद-बीज प्रकरण: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी के बाद 11 अधिकारी निलंबित, जांच शुरू

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा नकली खाद और बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों पर की गई छापेमारी के बाद राज्य के कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। कृषि विभाग के 11 अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी गई है। कृषि आयुक्तालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि इन अफसरों की फर्टिलाइजर और बीज कंपनियों के साथ मिलीभगत सामने आई है और इन्होंने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती। इससे न केवल किसानों की सेहत और फसल सुरक्षा प्रभावित हुई, बल्कि विभाग की साख भी गिरी। निलंबित किए गए प्रमुख अधिकारी: बंशीधर जाट – तत्कालीन उपनिदेशक, क्वालिटी कंट्रोल,ज्वाला प्रताप सिंह – सहायक निदेशक,गोविंद सिंह – सहायक निदेशक, पौध संरक्षण और मुकेश कुमार चौधरी – सहायक निदेशक शामिल है। अन्य निलंबित अधिकारी:राजवीर ओला – कृषि अधिकारी, योजना,सौरभ गर्ग – कृषि अधिकारी,मुकेश कुमार माली – कृषि अधिकारी और कैलाश चंद्र शर्मा – उप परियोजना निदेशक, आत्मा प्रोजेक्ट शामिल है। जयपुर छापे में न पहुंचने पर तीन अफसरों पर गिरी गाज: जयपुर में कृषि मंत्री द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मौके पर उपस्थित न रहने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के कारण तीन वरिष्ठ अफसरों को निलंबित किया है । इसमें लोकेन्द्र सिंह – सहायक कृषि निदेशक, मुख्यालय,सुनील कुमार बरड़िया – कृषि अधिकारी (सामान्य)और प्रेम सिंह – कृषि अधिकारी (मिशन) शामिल है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि फर्टिलाइजर कंपनियों के अवैध भंडारण की शिकायतों के बावजूद कोई निरीक्षण नहीं किया गया और न ही संबंधित इंस्पेक्टरों को भेजा गया। कृषि मंत्री मीणा के लगातार निरीक्षणों और छापों से यह स्पष्ट संकेत गया है कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में भ्रष्टाचार और नकली सामग्री के कारोबार को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। यह कार्रवाई विभागीय अधिकारियों की उत्तरदायित्वहीनता के खिलाफ चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

Read more 13th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर पुलिस की दोहरी कामयाबी: दो गिरोहों के आठ शातिर चोर गिरफ्तार, 10 से अधिक वारदातों का खुलासा

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर पुलिस ने जिले में सक्रिय दो अलग-अलग चोर गिरोहों के आठ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में पहाड़ा थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच कुख्यात आरोपियों को पकड़ा है, जबकि गोगुंदा थाना पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को जसवंतगढ़ की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया है। पहाड़ा पुलिस की कार्रवाई: एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एएसपी अंजना सुखवाल व सीओ ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थाना प्रभारी उम्मेदी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पाडेला के जंगलों में दबिश देकर गंगाराम परमार, मंशाराम, जोधा उर्फ टाइगर, गोविन्द और भँवर को गिरफ्तार किया। ये सभी सगे भाई हैं और बिचला फला सरेरा, थाना पहाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से घर तोड़ने के औजार और मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने 10 से अधिक वारदातों को कबूल किया जिनमें राजस्थान और गुजरात के कई इलाके शामिल हैं। राजस्थान की प्रमुख घटनाएं:भावना पटेल और मंजुला लबाना के मकानों में नकबजनी,महिला से चैन और मंगलसूत्र छीनना और रामपुर गांव में मकान से चोरी करना शामिल है। गुजरात की प्रमुख घटनाएं:विजयनगर बाजार, मोजाडिया और ईडर के गांवों में दुकानों व मकानों से चोरी,चलती महिला से चैन झपटना शामिल है। गैंग का मास्टरमाइंड गंगाराम हिस्ट्रीशीटर है जबकि मंशाराम एक हार्डकोर अपराधी है जिसने जेल से छूटने के बाद दो महीने में ही 10 वारदातें कर डालीं।

Read more 13th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद विमान हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज छात्र जयप्रकाश की दर्दनाक मौत,शव पैतृक गांव बोर चारणान पहुंचा किया अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय न्यूज़: बाड़मेर के धोरीमन्ना के बोर चारणान गांव का होनहार छात्र जयप्रकाश जाट, जो अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था, की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई। जयप्रकाश उस समय मेडिकल हॉस्टल की मेस में भोजन कर रहा था, जब दुर्घटनाग्रस्त विमान हॉस्टल की इमारत पर आ गिरा। घायल जयप्रकाश को तुरंत सिविल अस्पताल, अहमदाबाद ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। बताया गया है कि उसके शरीर का 30 फीसदी हिस्सा जल गया था। शुक्रवार को जयप्रकाश का शव पैतृक गांव लाया गया, जहां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शव घर पहुंचा, मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। आसपास के ग्रामीण, समाजजन और प्रशासनिक अधिकारी शोक व्यक्त करने पहुंचे। जयप्रकाश बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था। उसके चचेरे भाई मंगलाराम ने बताया कि जयप्रकाश के पिता धर्माराम जाट खेती के साथ बालोतरा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कर्ज लेकर कोटा से कोचिंग करवाई थी। जयप्रकाश ने नीट परीक्षा में 675 अंक प्राप्त कर बी.जे. मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाया था। परिवार का सपना था कि वह डॉक्टर बनकर गांव के लोगों की सेवा करे। हादसे के वक्त वह साथियों के साथ बाहर नहीं गया। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश के दोस्त लाइब्रेरी से लौटकर आम लाने बाहर जा रहे थे, लेकिन जयप्रकाश ने कहा कि वह खाना खाकर बाद में जुड़ेगा। इसी दौरान दुर्घटना हो गई और उसकी जान चली गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद फोन कर जताया दुख: जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतक के पिता को फोन कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित रूप से शव गांव तक पहुंचाया।जयप्रकाश की मौत ने राज्यभर के लोगों को झकझोर दिया है। यह घटना न केवल एक होनहार छात्र की असमय मृत्यु है, बल्कि एक गरीब किसान परिवार के सपनों का टूट जाना भी है।

Read more 14th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: एअर इंडिया ड्रीमलाइनर क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित 241 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा

राष्ट्रीय न्यूज़: 13 जून की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ के ठीक दो मिनट बाद एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट संख्या AI-171) भयंकर हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्रियों समेत कुल 241 लोगों की मौत हो गई। विमान लंदन के लिए रवाना हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम अहमदाबाद पहुंचे और सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और करीब 10 मिनट तक पीड़ितों से बातचीत की। वे मृतकों के परिजनों से भी मिल रहे हैं। फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के दो मिनट बाद ही विमान में भीषण आग लग गई, और वह 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की आवासीय बिल्डिंग से टकरा गया। इस बिल्डिंग में सिविल अस्पताल के 50 से 60 डॉक्टर रहते हैं। टक्कर के समय वहां कम से कम 15 डॉक्टर घायल हुए हैं, जबकि 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत की पुष्टि हुई है। डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई के अनुसार, अब तक 265 शव सिटी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिनमें 241 विमान सवार, 4 मेडिकल छात्र, और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे।

Read more 13th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! किशनगढ़ गांधी नगर थाना पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल की दुकान से 4 लाख रूपये की नगदी सहित 4 मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 

New! श्रीनगर थाना अंतर्गत हाथी पट्टा में रहने वाले बुजुर्ग राम सिंह के साथ मारपीट के बाद जेएलएन अस्पताल में दोराने इलाज हुई मौत,

New! पुष्कर परियोजना में कार्यरत आशा सहयोगिनीयों ने जून माह की छुट्टियों की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

New! जैन साधु संतों पर विहार के बीच हो रहे अत्याचार और हमलों को लेकर अजमेर में सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

New! RAS मुख्य परीक्षा 2024, अजमेर और जयपुर में 77 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन,

New! गोगुंदा में फिर दिखा पैंथर, सड़क पर टहलता नजर आया, ग्रामीणों में दहशत

New! मामा के घर छुट्टियां मनाने आए किशोर की साइकिल डंपर से टकराई, मौत

New! सायरा में विधवा महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

New! लेकसिटी में पहली बार नाइट वुमेन रन, सेफ वूमेन सेफ उदयपुर थीम पर हुआ आयोजन

New! दिनांक 15/06/2025 को अति आवश्यक तकनिकी समस्या के निवारण हेतु PSD विवरण -