For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106101163
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में किया रुद्राभिषेक, राष्ट्र कल्याण एवं जनसुख-समृद्धि की कामना की |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने बूबानी ग्राम में अंत्योदय संबल शिविर का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: भारी बारिश से हुए हादसे में मृतक के परिजनों व घायलों को राज्य सरकार दे तत्काल उचित मुआवजा |  Ajmer Breaking News: बुधवार दोपहर से हुई तेज बारिश से स्मार्ट सिटी पानी पानी हो गई। |  Ajmer Breaking News: मानसून की पहली बारिश में मेरवाड़ा स्टेट भागचंद जी की कोठी की दीवार का हिस्सा सड़क पर गिरा, |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 की पार्षद नीतू मिश्रा अपने पति रंजन शर्मा के साथ 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंची, |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑनर किलिंग केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, सहदेव हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के सहयोगी ओर चश्मदीद को पकड़ने में पाई मिली सफलता |  Ajmer Breaking News: अजमेर की डिग्गी बाज़ार में बुधवार अल सुबह 4 बजे फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग ,लाखों रुपए का हुआ नुकसान , |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर परशुरामद्वारा के पाटोत्सव पर आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय पुष्कर का शुभारंभ | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सादगी से मना रहे हैं 71 वां जन्मदिन, पीएम मोदी, अमित शाह और भजनलाल सहित शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान न्यूज़: पाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ ने बुधवार को अपना 71वां जन्मदिन पूरी सादगी, श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया।  71 वां जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने पाली स्थित अपने आवास पर पारंपरिक पूजा-अर्चना और हवन के साथ की, तत्पश्चात वे मानपुरा भाखरी केशव गौशाला पहुँचे, जहाँ उन्होंने गायों को लापसी और गुड़ खिलाकर गौसेवा की। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मदन राठौड़ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, तथा उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित अनेक राज्य व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मदन राठौड़ का जन्म 2 जुलाई 1954 को राजस्थान के पाली जिले के रायपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1974 में बंगुर कॉलेज, पाली से गणित विषय में बी.एससी. की उपाधि प्राप्त की थी। राठौड़ का जीवन राष्ट्रसेवा से प्रारंभ हुआ—वे 1972 से 1978 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे, और उसी मूल भाव के साथ आज भी जनसेवा में सक्रिय हैं। उनका जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बना। पूरे दिन उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन राठौड़ ने इसे व्यक्तित्व विकास, सेवा और पर्यावरण प्रेम के साथ जोड़ते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Read more 2nd Jul 2025

राजस्थान न्यूज़: देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने मुख्यमंत्री से भेंटकर दिया एक वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा

राजस्थान न्यूज़: अजमेर, एक जुलाई । देवनारायण योजना के तहत विशेष पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए गठित देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट कर बोर्ड की वर्षभर की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। श्री भड़ाना ने एक वर्ष में 23 जिलों के 70 से अधिक संस्थानो का निरीक्षण किया । इसका विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के समय लंबित छात्रवृत्तियों और स्कूटी वितरण जैसे कार्यों का त्वरित निस्तारण करने तथा बोर्ड को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।    श्री भड़ाना ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2021-22 व 2022-23 की पेंडिंग स्कूटियों का वितरण सुनिश्चित कर वितरण का काम किया जा रहा है तथा भड़ाना ने मुख्यमंत्री के समक्ष पिछले 1 वर्ष में 23 जिलों के प्रवास रिपोर्ट भी पेस की  इसे पूर्व सरकार के समय ठप पड़ी योजना को पुनर्जीवित करने का द्योतक बताया ।उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2024-25 के लिए 3695 स्कूटियों का वितरण भी जल्द किया जाएगा साथ 2025-26 में इस संख्या को बढ़ाकर 5000 स्कूटियों तक करने का आग्रह  मुख्यमंत्री से किया ।   उन्होंने बताया कि देवनारायण गुरुकुल योजना के अंतर्गत 4 जून को परीक्षा आयोजित कर विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश प्रदान किया जा रहा है इस योजना के तहत नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रति छात्र व्यय बढ़ाए जाने का भी निवेदन श्री भड़ाना ने मुख्यमंत्री से किया    श्री भड़ाना ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में बोर्ड द्वारा छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए 79 में से 44 छात्रावासों में अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान भवनों की मरम्मत एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायतों का त्वरित समाधान करवाया गया।   उन्होंने बताया कि छात्रवृत्तियों की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है।   बोर्ड अध्यक्ष श्री भड़ाना ने जानकारी दी कि स्कूटी योजना के ऑनलाइन पोर्टल को पुनः सक्रिय कर लगभग 500 लंबित आवेदन पुनः प्रारंभ किए गए हैं। इससे अनेक छात्राओं को राहत मिली है। इसके अतिरिक्त अनुप्रति योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोचिंग के लिए चयनित किया गया है। बोर्ड द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, भोजन मद में 3 हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपए प्रतिमाह की व्यवस्था    पूर्व सरकार के  बजट घोषणाओं के तहत अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की जानकारी भी दी । साथ ही नए छात्रावास, आवासीय विद्यालय,निर्माण कार्यों की प्रक्रिया प्रगति पर है।   मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान श्री भड़ाना ने बोर्ड की भविष्य की योजनाओं एवं आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से निवेदन किया इसमें  देवनारायण स्कूटी योजना की स्कूटियों की संख्या बढ़ाकर 5 हजार  करना ,  गुरुकुल योजना में नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर प्रति छात्र बजट एवं सुविधाओं में वृद्धि     श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने बताया कि देवनारायण बोर्ड सामाजिक न्याय की दिशा में एक नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  के मार्गदर्शन में राजस्थान में शिक्षा और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ राज्य के लाखों विद्यार्थियों तक पहुँच रहा है ।

Read more 1st Jul 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़:  केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम

राष्ट्रीय न्यूज़: रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली अपने आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें संस्करण का श्रवण कर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, पर्यावरण संरक्षण, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल देशवासियो को जोड़ता है, बल्कि हमे नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, अपितु जनमानस से जुड़ने की एक सशक्त कड़ी है, जहाँ देश के प्रधानसेवक जन-सामान्य की भावनाओं, प्रेरणाओं और प्रयासों को स्वर देते हैं। ‘मन की बात’ आज एक ऐसा माध्यम बन गया है जो देश के कोने-कोने से आई कहानियों को राष्ट्रीय मंच देता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जगाता है।

Read more 29th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद की जगन्नाथ रथ यात्रा में हाथी बेकाबू, भगदड़ के हालात, तीन हाथियों को यात्रा से हटाया

राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह 10 बजे के करीब यह हाथी, जो 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था, अचानक उत्तेजित हो गया। इसके चलते रथ यात्रा में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद एहतियातन तीन हाथियों जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं को रथ यात्रा से हटा दिया गया है। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।जगन्नाथ रथ यात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इससे पहले सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंड विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। शाम तक रथ यात्रा पुनः जमालपुर मंदिर लौटेगी।

Read more 27th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में किया रुद्राभिषेक, राष्ट्र कल्याण एवं जनसुख-समृद्धि की कामना की

New! जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने बूबानी ग्राम में अंत्योदय संबल शिविर का किया निरीक्षण

New! भारी बारिश से हुए हादसे में मृतक के परिजनों व घायलों को राज्य सरकार दे तत्काल उचित मुआवजा

New! बुधवार दोपहर से हुई तेज बारिश से स्मार्ट सिटी पानी पानी हो गई।

New! मानसून की पहली बारिश में मेरवाड़ा स्टेट भागचंद जी की कोठी की दीवार का हिस्सा सड़क पर गिरा,

New! वार्ड 41 की पार्षद नीतू मिश्रा अपने पति रंजन शर्मा के साथ 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंची,

New! अजमेर ऑनर किलिंग केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, सहदेव हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के सहयोगी ओर चश्मदीद को पकड़ने में पाई मिली सफलता

New! अजमेर की डिग्गी बाज़ार में बुधवार अल सुबह 4 बजे फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग ,लाखों रुपए का हुआ नुकसान ,

New! मंदिरों की नगरी पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर परशुरामद्वारा के पाटोत्सव पर आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

New! पुष्कर तीर्थ नगरी में राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय पुष्कर का शुभारंभ