राजस्थान न्यूज़: ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री नरेन्द्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय सहायक अभियंता एवीवीएनएल, ओ.एण्ड.एम., चिड़ावा, जिला झुंझुनूं को 30,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है एवं श्री आजाद सिंह सहायक अभियंता को परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत की मांग करना एवं नरेन्द्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी को देने के लिए कहना ताईद होने पर गिरफ्तार किया गया है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कार्य करता है श्री आजाद सिंह सहायक अभियंता एवं श्री नरेन्द्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय सहायक अभियंता एवीवीएनएल, ओ.एण्ड.एम. चिड़ावा, जिला झुंझुनूं परिवादी की फाईलो को अप्रुव करने की एवज में परिवादी से 40,000 रूपये रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे है दौरान रिश्वत मांग सत्यापन दोनो आरोपीगण द्वारा परिवादी की फाईलो को अप्रुव करने के लिए 30,000 रुपये रिश्वत की मांग करना पाया गया आज दिनांक 10.06.2025 को कार्यवाही के दौरान श्री नरेन्द्र सिंह सहायक प्रशानिक अधिकारी से रिश्वत राशि 30,000 रुपये बरामदगी की गई जिस पर ए.सी.बी. जयपुर रेंज के श्री राहुल कोटोकी, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के श्री इस्माईल खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज श्री सुरेशचंद पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री आजाद सिंह सहायक अभियंता एवं श्री नरेन्द्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय सहायक अभियंता एवीवीएनएल, चिड़ावा, जिला झुंझुनूं को 30,000/- रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा
Read more 10th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: अजमेर , 10 जून। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार को सांय यहां झोटवाडा में श्री भगवान सिंह रोलसाबसर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री देवनानी ने कहा कि भगवान सिंह रोलसाबसर ने सामाजिक उत्थान और युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। वे एक समर्पित संगठनकर्ता, दूरदृष्टा चिंतक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उनका जीवन मूल्यों, सेवा और अनुशासन की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ को सुदृढ़ बनाने और समाज में राष्ट्रीयता एवं संस्कृति के प्रति चेतना जागृत करने में श्री भगवान सिंह की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
Read more 10th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: अजमेर 9 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कुंभलगढ़ उपखंड के ग्राम चारभुजा गढ़बोर में प्रभु श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन किए। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Read more 9th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की गौरवशाली शतरंज विरासत को रेखांकित करते हुए एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, राजस्थान के युवा फीडे-रेटेड खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी आलोकिक माहेश्वरी, आराध्या उपाध्याय, और हार्दिक शाह ने अपने कोच श्री प्रकाश पाराशर के साथ, विशिष्ट उद्योगपति और शतरंज के समर्पित संरक्षक श्री एल.एन. झुंझुनवाला से मिलने का सम्मानजनक अवसर प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित मुलाकात 9 जून को श्री झुंझुनवाला के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई, खिलाड़ियों की दिन भर दिल्ली के छतरपुर स्थित टिवोली गार्डन्स में आयोजित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के बाद। ये खिलाड़ी विवेकानंद केंद्र विद्यालय, हुरड़ा (राजस्थान) के छात्र-छात्रा हैं, जो श्री झुंझुनवाला द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित चार विद्यालयों में से एक है। इस अवसर ने न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि भारतीय शतरंज के विकास में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान से मिली गहरी प्रेरणा को भी रेखांकित किया। श्री झुंझुनवाला की दूरदर्शिता ने एक व्यक्तिगत जुनून को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया। उनकी दूरदर्शिता और कार्यों ने शतरंज को केवल एक खेल से कहीं ऊपर उठाया, इसे रणनीतिक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने के एक उपकरण के रूप में देखा। उन्होंने इस खेल के माध्यम से शिक्षा और संस्कृति के बीच की खाई को प्रभावी ढंग से पाटा, जिससे यह समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच सका। भारत में शतरंज क्रांति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 1973 में स्थापित नेशनल चेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से, उन्होंने देश में शतरंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उनके प्रयासों से 1982 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को ऊंचा किया। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की वकालत की और बॉटविनिक शतरंज अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने विश्वनाथन आनंद और अभिजीत गुप्ता जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। श्री झुंझुनवाला की प्रतिबद्धता केवल शतरंज तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने युवा छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराटे, तीरंदाजी, निशानेबाजी, योग और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों का भी समर्थन किया। उनकी यह व्यापक दूरदृष्टि शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।
Read more 9th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔ श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।
Read more 6th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved