For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105189813
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित |  Ajmer Breaking News: ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि (शस्य) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मूंगफली खरीफ में उगाई जाने वाली एक प्रमुख तिलहनी फसल है। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान,जल का कोई विकल्प नहीं, जल संरक्षण हम सबकी महती जिम्मेदारी, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान से, बनाएं प्रदेश को ‘हरियालो राजस्थान’, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक नाटक है, ढकोसला है। यह अभियान जनता की आस्था से खिलवाड़ है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का।  |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री को देने पुष्कर पहुंचने पर युवा कांग्रेस शिष्ट मंडल को पुलिस अधिकारियों द्वारा जबरन पुराना पुलिस थाने पुष्कर ले जाकर बिठा दिया गया और मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करने दी।  |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, विकास और जल संरक्षण को लेकर की बड़ी घोषणाएं |  Ajmer Breaking News: रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय  दल ने का उर्वरक फैक्ट्रियों का किया अवलोकन  |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पुष्कर यात्रा ,जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अधिकारियों के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा  |  Ajmer Breaking News: गजेन्द्र सिंह शेखावत का कटाक्ष – जब एक ही दल के दो नेताओं की मुलाकात बन जाए खबर, तो समझिए दूरियां कितनी गहरी हैं |  Ajmer Breaking News: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत आई.एच.टी.एम विभाग द्वारा आज नयी चौपाटी अजमेर तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: महापंचायत के बाद गुर्जर समाज ने पीलूपुरा में रोकी ट्रेन, सरकार के ड्राफ्ट से असंतोष

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में गुर्जर समाज द्वारा आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर रविवार को भरतपुर जिले के पीलूपुरा स्थित कारवारी शहीद स्मारक पर बुलाई गई महापंचायत के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया। महापंचायत समाप्त होने के तुरंत बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और कोटा-मथुरा पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को मांगों पर आधारित एक ड्राफ्ट भेजा गया था, जिसे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने समाज के बीच पढ़कर सुनाया। हालांकि, ड्राफ्ट पढ़ने और महापंचायत समाप्त करने के बावजूद समाज के लोगों में असंतोष बना रहा, जिसका परिणाम ट्रेनों की रोकथाम के रूप में सामने आया। इससे पहले गुर्जर समाज ने सरकार को दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने महापंचायत से पहले कहा था कि जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के टेबल पर बात करने को तैयार है, तब आंदोलन की जरूरत ही क्यों? बावजूद इसके, समाज के लोगों ने असहमति जताते हुए ट्रैक पर प्रदर्शन किया, जिससे राज्य में एक बार फिर आरक्षण आंदोलन की स्थिति गहराने लगी है।

Read more 8th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के पौत्रों का उपनयन संस्कार समारोह: उपराष्ट्रपति धनखड़, बागडे, ओम माथुर,गहलोत, राजे ,देवनानी और मदन राठौड़ सहित कई नेता हुए शामिल

राजस्थान न्यूज़: जयपुर के श्याम नगर स्थित हरिहर मंदिर में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी के पौत्रों के उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश और प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और आशीर्वचन प्रदान किए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ स्वयं अपनी धर्मपत्नी के साथ समारोह में उपस्थित हुए और बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी भाग लिया।

Read more 8th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: गुर्जर समाज ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, 8 जून को 12 बजे तक नहीं हुआ फैसला तो आंदोलन की राह पकड़ेगा पीलूपुरा

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर समाज अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के मुहाने पर खड़ा है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राज्य सरकार को रविवार दोपहर 12 बजे तक का अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने तय समय तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो पीलूपुरा में आयोजित महापंचायत आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेगी — या तो पटरी जाम होगी या लोग अपने घर जाएंगे।  गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बैंसला ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे सरकार के पास नहीं जाएंगे, बल्कि सरकार को चाहिए कि किसी सक्षम IAS अधिकारी के माध्यम से लिखित प्रस्ताव भेजे, जिसे वे महापंचायत में पढ़कर समाज के सामने रखेंगे। फैसला फिर समाज का होगा। गौरतलब है कि गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला के निधन के बाद यह पहली बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो रेल मार्ग अवरुद्ध किए जाएंगे और राज्यभर की सड़कें-जाम कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि तब समझौता हुआ था, उनमें ये महत्वपूर्ण बिन्दु:   एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी सरकार। देवनारायण योजना का क्रियान्वयन। एमबीसी वर्ग के 1252 अभ्यर्थियों को नियमित वेतन श्रृंखला के समकक्ष समस्त परिलाभ दिया जाएगा। 2013 से 2018 तक की बैकलॉग भर्ती सहमति के प्रयास। इस समझौते के बाद गहलोत सरकार ने 5 फीसदी एमबीसी आरक्षण का नया विधेयक पास करवाया। एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए विधानसभा से संकल्प पारित करवाकर केंद्र को भेजा, जो अब तक लंबित है। गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 फीसदी एमबीसी आरक्षण तब से लागू है।

Read more 7th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: युवाओ की प्रेरणा एवं शतरंज पुनर्जागरण के वास्तुकार हैं--श्री एल.एन. झुंझुनूवाला 

राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की गौरवशाली शतरंज विरासत को रेखांकित करते हुए एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, राजस्थान के युवा फीडे-रेटेड खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी आलोकिक माहेश्वरी, आराध्या उपाध्याय, और हार्दिक शाह ने अपने कोच श्री प्रकाश पाराशर के साथ, विशिष्ट उद्योगपति और शतरंज के समर्पित संरक्षक श्री एल.एन. झुंझुनवाला से मिलने का सम्मानजनक अवसर प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित मुलाकात 9 जून को श्री झुंझुनवाला के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई, खिलाड़ियों की दिन भर दिल्ली के छतरपुर स्थित टिवोली गार्डन्स में आयोजित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के बाद। ये खिलाड़ी विवेकानंद केंद्र विद्यालय, हुरड़ा (राजस्थान) के छात्र-छात्रा हैं, जो श्री झुंझुनवाला द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित चार विद्यालयों में से एक है। इस अवसर ने न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि भारतीय शतरंज के विकास में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान से मिली गहरी प्रेरणा को भी रेखांकित किया। श्री झुंझुनवाला की दूरदर्शिता ने एक व्यक्तिगत जुनून को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया। उनकी दूरदर्शिता और कार्यों ने शतरंज को केवल एक खेल से कहीं ऊपर उठाया, इसे रणनीतिक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने के एक उपकरण के रूप में देखा। उन्होंने इस खेल के माध्यम से शिक्षा और संस्कृति के बीच की खाई को प्रभावी ढंग से पाटा, जिससे यह समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच सका। भारत में शतरंज क्रांति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 1973 में स्थापित नेशनल चेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से, उन्होंने देश में शतरंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उनके प्रयासों से 1982 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को ऊंचा किया। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की वकालत की और बॉटविनिक शतरंज अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने विश्वनाथन आनंद और अभिजीत गुप्ता जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। श्री झुंझुनवाला की प्रतिबद्धता केवल शतरंज तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने युवा छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराटे, तीरंदाजी, निशानेबाजी, योग और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों का भी समर्थन किया। उनकी यह व्यापक दूरदृष्टि शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

Read more 9th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर के फॉय सागर का नाम वरुण सागर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जताया आभार किया सम्मान

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने  के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद  की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल  के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  विधान सभा अध्यक्ष  श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔  श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।

Read more 6th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित

New! ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि (शस्य) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मूंगफली खरीफ में उगाई जाने वाली एक प्रमुख तिलहनी फसल है।

New! वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान,जल का कोई विकल्प नहीं, जल संरक्षण हम सबकी महती जिम्मेदारी, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान से, बनाएं प्रदेश को ‘हरियालो राजस्थान’,

New! प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक नाटक है, ढकोसला है। यह अभियान जनता की आस्था से खिलवाड़ है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का। 

New! मुख्यमंत्री को देने पुष्कर पहुंचने पर युवा कांग्रेस शिष्ट मंडल को पुलिस अधिकारियों द्वारा जबरन पुराना पुलिस थाने पुष्कर ले जाकर बिठा दिया गया और मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करने दी। 

New! तीर्थ नगरी पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, विकास और जल संरक्षण को लेकर की बड़ी घोषणाएं

New! सोम नदी डूबने से तीन मासूम भाई-बहिनों की मौत

New! स्वर्णगढ़ रिसोर्ट में वैश्यावृत्ति के बड़े रैकेट का खुलासा, 14 युवतियों सहित 29 लोग गिरफ्तार

New! रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय  दल ने का उर्वरक फैक्ट्रियों का किया अवलोकन 

New! मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पुष्कर यात्रा ,जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अधिकारियों के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा