For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105198102
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित |  Ajmer Breaking News: ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि (शस्य) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मूंगफली खरीफ में उगाई जाने वाली एक प्रमुख तिलहनी फसल है। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान,जल का कोई विकल्प नहीं, जल संरक्षण हम सबकी महती जिम्मेदारी, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान से, बनाएं प्रदेश को ‘हरियालो राजस्थान’, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक नाटक है, ढकोसला है। यह अभियान जनता की आस्था से खिलवाड़ है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का।  |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री को देने पुष्कर पहुंचने पर युवा कांग्रेस शिष्ट मंडल को पुलिस अधिकारियों द्वारा जबरन पुराना पुलिस थाने पुष्कर ले जाकर बिठा दिया गया और मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करने दी।  |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, विकास और जल संरक्षण को लेकर की बड़ी घोषणाएं |  Ajmer Breaking News: रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय  दल ने का उर्वरक फैक्ट्रियों का किया अवलोकन  |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पुष्कर यात्रा ,जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अधिकारियों के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा  |  Ajmer Breaking News: गजेन्द्र सिंह शेखावत का कटाक्ष – जब एक ही दल के दो नेताओं की मुलाकात बन जाए खबर, तो समझिए दूरियां कितनी गहरी हैं |  Ajmer Breaking News: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत आई.एच.टी.एम विभाग द्वारा आज नयी चौपाटी अजमेर तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान उपचुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के गढ़ में भी लहराया कमल: मदन राठौड़

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में हुए नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 में से 28 सीटों पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय नीतियों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत बताया है। भाजपा अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि इस उपचुनाव में भाजपा ने पहले से दोगुनी सीटें जीतकर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। भाजपा के पास पहले 15 सीटें थीं, अब यह संख्या बढ़कर 28 हो गई है। कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव निराशाजनक रहा। जिन 15 सीटों पर पहले कांग्रेस काबिज थी, वहां से वह घटकर मात्र 4 सीटों तक सिमट गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस के गिरते जनाधार और नेतृत्व की विफलता का परिणाम है। भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी ही विधानसभा सीट लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जिता पाए। डोटासरा के क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया और भाजपा को समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया कि अब झूठ और ढकोसलों की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणामों से यह सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर मतदान कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता और नेतृत्व इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

Read more 9th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने पहुँचा सरकारी शिक्षक, ₹ 5,000 और मिठाई के साथ पकड़ाया

राजस्थान न्यूज़: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश करने वाले एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह घटना उस समय सामने आई जब बांसवाड़ा जिले के एक ग्रेड थर्ड शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जयपुर सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान पहुँचा। शिक्षक चंद्रकांत ने एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) की पाठ्यक्रम समिति में शामिल किए जाने का अनुरोध किया। इसी दौरान उसने मिठाई का डिब्बा और एक लिफाफा भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सौंपा, जिसमें ₹ 5,000 नकद थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शक हुआ और जैसे ही उन्होंने लिफाफा खोला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस घटना को गंभीरता से लिया और कहा कि सरकारी व्यवस्था में रिश्वत के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति योग्यता और मेहनत के आधार पर कार्य करता है, उसी को उचित स्थान मिलेगा, न कि पैसे देकर। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत वैष्णव बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बुधा में पदस्थापित हैं। वह पुस्तक लेखन प्रक्रिया में स्वयं को शामिल कराना चाहता था, जिसके लिए उसने यह अनैतिक प्रयास किया।

Read more 9th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: युवाओ की प्रेरणा एवं शतरंज पुनर्जागरण के वास्तुकार हैं--श्री एल.एन. झुंझुनूवाला 

राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की गौरवशाली शतरंज विरासत को रेखांकित करते हुए एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, राजस्थान के युवा फीडे-रेटेड खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी आलोकिक माहेश्वरी, आराध्या उपाध्याय, और हार्दिक शाह ने अपने कोच श्री प्रकाश पाराशर के साथ, विशिष्ट उद्योगपति और शतरंज के समर्पित संरक्षक श्री एल.एन. झुंझुनवाला से मिलने का सम्मानजनक अवसर प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित मुलाकात 9 जून को श्री झुंझुनवाला के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई, खिलाड़ियों की दिन भर दिल्ली के छतरपुर स्थित टिवोली गार्डन्स में आयोजित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के बाद। ये खिलाड़ी विवेकानंद केंद्र विद्यालय, हुरड़ा (राजस्थान) के छात्र-छात्रा हैं, जो श्री झुंझुनवाला द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित चार विद्यालयों में से एक है। इस अवसर ने न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि भारतीय शतरंज के विकास में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान से मिली गहरी प्रेरणा को भी रेखांकित किया। श्री झुंझुनवाला की दूरदर्शिता ने एक व्यक्तिगत जुनून को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया। उनकी दूरदर्शिता और कार्यों ने शतरंज को केवल एक खेल से कहीं ऊपर उठाया, इसे रणनीतिक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने के एक उपकरण के रूप में देखा। उन्होंने इस खेल के माध्यम से शिक्षा और संस्कृति के बीच की खाई को प्रभावी ढंग से पाटा, जिससे यह समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच सका। भारत में शतरंज क्रांति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 1973 में स्थापित नेशनल चेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से, उन्होंने देश में शतरंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उनके प्रयासों से 1982 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को ऊंचा किया। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की वकालत की और बॉटविनिक शतरंज अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने विश्वनाथन आनंद और अभिजीत गुप्ता जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। श्री झुंझुनवाला की प्रतिबद्धता केवल शतरंज तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने युवा छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराटे, तीरंदाजी, निशानेबाजी, योग और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों का भी समर्थन किया। उनकी यह व्यापक दूरदृष्टि शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

Read more 9th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर के फॉय सागर का नाम वरुण सागर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जताया आभार किया सम्मान

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने  के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद  की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल  के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  विधान सभा अध्यक्ष  श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔  श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।

Read more 6th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित

New! ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि (शस्य) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मूंगफली खरीफ में उगाई जाने वाली एक प्रमुख तिलहनी फसल है।

New! वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान,जल का कोई विकल्प नहीं, जल संरक्षण हम सबकी महती जिम्मेदारी, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान से, बनाएं प्रदेश को ‘हरियालो राजस्थान’,

New! प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक नाटक है, ढकोसला है। यह अभियान जनता की आस्था से खिलवाड़ है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का। 

New! मुख्यमंत्री को देने पुष्कर पहुंचने पर युवा कांग्रेस शिष्ट मंडल को पुलिस अधिकारियों द्वारा जबरन पुराना पुलिस थाने पुष्कर ले जाकर बिठा दिया गया और मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करने दी। 

New! तीर्थ नगरी पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, विकास और जल संरक्षण को लेकर की बड़ी घोषणाएं

New! सोम नदी डूबने से तीन मासूम भाई-बहिनों की मौत

New! स्वर्णगढ़ रिसोर्ट में वैश्यावृत्ति के बड़े रैकेट का खुलासा, 14 युवतियों सहित 29 लोग गिरफ्तार

New! रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय  दल ने का उर्वरक फैक्ट्रियों का किया अवलोकन 

New! मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पुष्कर यात्रा ,जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अधिकारियों के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा