For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105992001
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठक आयोजित ,अंत्योदय शिविरों में पात्र वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा, जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मांगलियावास  में शिविर का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: श्री के.पी. वर्मा बने अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में स्वास्थ्य की त्रिवेणी: बायो हील, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक शिविरों से सैकड़ों ने लिया लाभ |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में सोमवार से सभी अदालतों का समय बदल गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला सूक्ष्म सिंचाई विक्रेता संघ, पुष्कर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: सर्व धर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने नए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ का किया स्वागत |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने 19 वीं बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच बांग्लादेशियों को किया डिटेन, |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 वर्षीय मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 19 वीं कार्यवाही दो पुरूष, दो महिला व पांच बच्चे बांग्लादेशीयो को किया दस्तयाब, | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: सोशल मीडिया जनमत निर्माण और संगठन की मजबूती का प्रभावी मंच,सोशल मीडिया का सही उपयोग हो, दुरुपयोग नही

राजस्थान न्यूज़: सोशल मीडिया जनमत निर्माण और संगठन की मजबूती का प्रभावी मंच,सोशल मीडिया का सही उपयोग हो, दुरुपयोग नही डिजीटल युग में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका, जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मनाया विश्व सोशल मीडिया दिवस और किया संवाद कार्यक्रम में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,  विधानसभा मुख्य सचेतक रफीक खान, पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व ओबीसी आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा व पूर्व वंशावली बोर्ड अध्यक्ष रामसिंह राव ने किया संबोधित अजमेर/जयपुर। जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हाल नंबर दो में0सोमवार को पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के सानिध्य में  विश्व सोशल मीडिया दिवस मनाया गया।  इस सोशल मीडिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अलवर, नागौर अजमेर सहित कई जिलों के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट, पत्रकार, कांग्रेस सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए और सोशल मीडिया की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त कर सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत,  पूर्व ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, विधानसभा के मुख्य सचेतक रफीक खान व पूर्व वंशावली बोर्ड अध्यक्ष रामसिंह राव शामिल हुए और उन्होंने संबोधित कर सभी को अपने उद्बोधन से लाभान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में  में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है और सूचनाओं  का आदान प्रदान भी तेजी से हुआ है, सोशल मीडिया के माध्यम से  देश व दुनिया में अपनी बात तेजी से पहुंचाई जा रही है, लेकिन इसमें पॉजिटिव व नेगेटिव दोनों ही पक्ष है। इसलिए  सोशल मीडिया का पॉजिटिव उपयोग हो, न की नेगेटिव उपयोग हो, सोशल मीडिया का सही तरीके से फायदा उठाए और अच्छी बात के लिए सहयोग करे। नेगेटिव  और पॉजिटिव बात पर कमेंट व शेयर वास्तविक तथ्य उजागर करे।

Read more 30th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान सामूहिक प्रयासों से जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य में सफल रहा : मंत्री श्री रावत

राजस्थान न्यूज़: जस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत आज रविवार को सच बेधड़क समाचार ग्रुप द्वारा जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित 'पालर पाणी' कार्यक्रम में जल संरक्षण पर चर्चा सत्र और पर्यावरण योद्धाओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए।  मंत्री श्री रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा चलाए गए 'वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' की व्यापक सफलता एवं इस अभियान को मिले जनता के भारी रुझान के अनुभव साझा करने का अवसर मिला। यह अभियान समाज के हर वर्ग को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराने और सामूहिक प्रयासों से जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य में सफल रहा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ.श्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, जलदाय मंत्री श्री कन्हैया चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं सरदार श्री अजयपाल, जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, सच बेधड़क के संस्थापक श्री विनायक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।  यह आयोजन न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक मंच था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित योद्धाओं को सम्मानित करने का भी एक अवसर रहा।

Read more 29th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान एवं गुजरात के जल संसाधन मंत्रियों की सौहार्दपूर्ण भेंट – जनकल्याण एवं सहकार्य की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद

राजस्थान न्यूज़: आज जयपुर स्थित अपने निवास पर राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री आदरणीय श्री सुरेश सिंह रावत को गुजरात सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रिय नेता श्री कुंवरजी भाई बावलिया का आत्मीय आतिथ्य सत्कार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री कुंवरजी भाई बावलिया वर्तमान में गुजरात सरकार में जल आपूर्ति, जल संसाधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं। वे गुजरात की राजनीति में सेवा, सादगी और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं। इस सौहार्द्रपूर्ण भेंटवार्ता के दौरान दोनों राज्यों में जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जो आने वाले समय में राजस्थान और गुजरात के जल क्षेत्र में नीतिगत समन्वय एवं नवाचार को प्रोत्साहन देगी। मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने इस अवसर को अत्यंत आत्मीय, सौम्य और सरल स्वभाव के श्री बावलिया से प्रेरणा लेने वाला बताते हुए इसे एक "अविस्मरणीय अनुभव एवं मार्गदर्शक क्षण" बताया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात ने ना केवल आपसी संबंधों को सशक्त किया, बल्कि दोनों राज्यों के हित में साझा विकास की भावना को भी और मजबूती दी।

Read more 29th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़:  केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम

राष्ट्रीय न्यूज़: रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली अपने आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें संस्करण का श्रवण कर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, पर्यावरण संरक्षण, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल देशवासियो को जोड़ता है, बल्कि हमे नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, अपितु जनमानस से जुड़ने की एक सशक्त कड़ी है, जहाँ देश के प्रधानसेवक जन-सामान्य की भावनाओं, प्रेरणाओं और प्रयासों को स्वर देते हैं। ‘मन की बात’ आज एक ऐसा माध्यम बन गया है जो देश के कोने-कोने से आई कहानियों को राष्ट्रीय मंच देता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जगाता है।

Read more 29th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद की जगन्नाथ रथ यात्रा में हाथी बेकाबू, भगदड़ के हालात, तीन हाथियों को यात्रा से हटाया

राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह 10 बजे के करीब यह हाथी, जो 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था, अचानक उत्तेजित हो गया। इसके चलते रथ यात्रा में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद एहतियातन तीन हाथियों जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं को रथ यात्रा से हटा दिया गया है। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।जगन्नाथ रथ यात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इससे पहले सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंड विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। शाम तक रथ यात्रा पुनः जमालपुर मंदिर लौटेगी।

Read more 27th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! विभागीय समन्वय बैठक आयोजित ,अंत्योदय शिविरों में पात्र वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर

New! पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा, जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मांगलियावास  में शिविर का किया निरीक्षण

New! श्री के.पी. वर्मा बने अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक

New! पुष्कर में स्वास्थ्य की त्रिवेणी: बायो हील, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक शिविरों से सैकड़ों ने लिया लाभ

New! प्रदेश में सोमवार से सभी अदालतों का समय बदल गया है।

New! अजमेर जिला सूक्ष्म सिंचाई विक्रेता संघ, पुष्कर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन 

New! सर्व धर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने नए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ का किया स्वागत

New! दरगाह थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने 19 वीं बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच बांग्लादेशियों को किया डिटेन,

New! क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 वर्षीय मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

New! इस सत्र स्कूलों में 134 दिन रहेगी छुट्टियां, मात्र 231 दिन चलेंगे स्कूल