For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105255020
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के सहकारी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर अजमेर डेयरी सदर रामचन्द्र चौधरी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अजमेर दौरे पर, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के किए दर्शन,  तीर्थ पुरोहित को जयपुर सचिवालय का आमंत्रण |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जी आर मूलचंदानी ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल और जेल प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में तलाशी के दौरान दो बंदियों की बैरक से मिले दो सिम, |  Ajmer Breaking News: आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित |  Ajmer Breaking News: ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि (शस्य) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मूंगफली खरीफ में उगाई जाने वाली एक प्रमुख तिलहनी फसल है। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान,जल का कोई विकल्प नहीं, जल संरक्षण हम सबकी महती जिम्मेदारी, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान से, बनाएं प्रदेश को ‘हरियालो राजस्थान’, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक नाटक है, ढकोसला है। यह अभियान जनता की आस्था से खिलवाड़ है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का।  | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: श्री देवनानी ने स्व. रोलसाबसर को दी श्रद्धांजलि, श्री रोलसाबसर का युवा पीढी को संस्कारिता करने में रहा अतुलनीय योगदान – श्री देवनानी

राजस्थान न्यूज़: अजमेर , 10 जून। राजस्थान विधान सभा अध्य‍क्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार को सांय यहां झोटवाडा में श्री भगवान सिंह रोलसाबसर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री देवनानी ने कहा कि भगवान सिंह रोलसाबसर ने सामाजिक उत्थान और युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। वे एक समर्पित संगठनकर्ता, दूरदृष्टा चिंतक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उनका जीवन मूल्यों, सेवा और अनुशासन की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ को सुदृढ़ बनाने और समाज में राष्ट्रीयता एवं संस्कृति के प्रति चेतना जागृत करने में श्री भगवान सिंह की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Read more 10th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान उपचुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के गढ़ में भी लहराया कमल: मदन राठौड़

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में हुए नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 में से 28 सीटों पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय नीतियों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत बताया है। भाजपा अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि इस उपचुनाव में भाजपा ने पहले से दोगुनी सीटें जीतकर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। भाजपा के पास पहले 15 सीटें थीं, अब यह संख्या बढ़कर 28 हो गई है। कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव निराशाजनक रहा। जिन 15 सीटों पर पहले कांग्रेस काबिज थी, वहां से वह घटकर मात्र 4 सीटों तक सिमट गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस के गिरते जनाधार और नेतृत्व की विफलता का परिणाम है। भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी ही विधानसभा सीट लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जिता पाए। डोटासरा के क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया और भाजपा को समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया कि अब झूठ और ढकोसलों की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणामों से यह सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर मतदान कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता और नेतृत्व इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

Read more 9th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: युवाओ की प्रेरणा एवं शतरंज पुनर्जागरण के वास्तुकार हैं--श्री एल.एन. झुंझुनूवाला 

राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की गौरवशाली शतरंज विरासत को रेखांकित करते हुए एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, राजस्थान के युवा फीडे-रेटेड खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी आलोकिक माहेश्वरी, आराध्या उपाध्याय, और हार्दिक शाह ने अपने कोच श्री प्रकाश पाराशर के साथ, विशिष्ट उद्योगपति और शतरंज के समर्पित संरक्षक श्री एल.एन. झुंझुनवाला से मिलने का सम्मानजनक अवसर प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित मुलाकात 9 जून को श्री झुंझुनवाला के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई, खिलाड़ियों की दिन भर दिल्ली के छतरपुर स्थित टिवोली गार्डन्स में आयोजित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के बाद। ये खिलाड़ी विवेकानंद केंद्र विद्यालय, हुरड़ा (राजस्थान) के छात्र-छात्रा हैं, जो श्री झुंझुनवाला द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित चार विद्यालयों में से एक है। इस अवसर ने न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि भारतीय शतरंज के विकास में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान से मिली गहरी प्रेरणा को भी रेखांकित किया। श्री झुंझुनवाला की दूरदर्शिता ने एक व्यक्तिगत जुनून को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया। उनकी दूरदर्शिता और कार्यों ने शतरंज को केवल एक खेल से कहीं ऊपर उठाया, इसे रणनीतिक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने के एक उपकरण के रूप में देखा। उन्होंने इस खेल के माध्यम से शिक्षा और संस्कृति के बीच की खाई को प्रभावी ढंग से पाटा, जिससे यह समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच सका। भारत में शतरंज क्रांति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 1973 में स्थापित नेशनल चेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से, उन्होंने देश में शतरंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उनके प्रयासों से 1982 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को ऊंचा किया। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की वकालत की और बॉटविनिक शतरंज अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने विश्वनाथन आनंद और अभिजीत गुप्ता जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। श्री झुंझुनवाला की प्रतिबद्धता केवल शतरंज तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने युवा छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराटे, तीरंदाजी, निशानेबाजी, योग और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों का भी समर्थन किया। उनकी यह व्यापक दूरदृष्टि शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

Read more 9th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर के फॉय सागर का नाम वरुण सागर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जताया आभार किया सम्मान

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने  के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद  की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल  के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  विधान सभा अध्यक्ष  श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔  श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।

Read more 6th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा

New! प्रदेश के सहकारी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर अजमेर डेयरी सदर रामचन्द्र चौधरी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

New! राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अजमेर दौरे पर, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के किए दर्शन,  तीर्थ पुरोहित को जयपुर सचिवालय का आमंत्रण

New! अजमेर में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला,

New! राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जी आर मूलचंदानी ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल और जेल प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण,

New! अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में तलाशी के दौरान दो बंदियों की बैरक से मिले दो सिम,

New! आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित

New! ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि (शस्य) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मूंगफली खरीफ में उगाई जाने वाली एक प्रमुख तिलहनी फसल है।

New! वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान,जल का कोई विकल्प नहीं, जल संरक्षण हम सबकी महती जिम्मेदारी, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान से, बनाएं प्रदेश को ‘हरियालो राजस्थान’,

New! प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक नाटक है, ढकोसला है। यह अभियान जनता की आस्था से खिलवाड़ है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का।