राजस्थान न्यूज़: आज जयपुर स्थित अपने निवास पर राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री आदरणीय श्री सुरेश सिंह रावत को गुजरात सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रिय नेता श्री कुंवरजी भाई बावलिया का आत्मीय आतिथ्य सत्कार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री कुंवरजी भाई बावलिया वर्तमान में गुजरात सरकार में जल आपूर्ति, जल संसाधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं। वे गुजरात की राजनीति में सेवा, सादगी और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं। इस सौहार्द्रपूर्ण भेंटवार्ता के दौरान दोनों राज्यों में जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जो आने वाले समय में राजस्थान और गुजरात के जल क्षेत्र में नीतिगत समन्वय एवं नवाचार को प्रोत्साहन देगी। मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने इस अवसर को अत्यंत आत्मीय, सौम्य और सरल स्वभाव के श्री बावलिया से प्रेरणा लेने वाला बताते हुए इसे एक "अविस्मरणीय अनुभव एवं मार्गदर्शक क्षण" बताया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात ने ना केवल आपसी संबंधों को सशक्त किया, बल्कि दोनों राज्यों के हित में साझा विकास की भावना को भी और मजबूती दी।
Read more 29th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर के बजाज नगर इलाके में स्थित अर्जुन नगर अंडरपास के पास एक ज्वेलरी शोरूम में डकैती की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उस पर भारी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अपने दोस्तों को बुलाया और मिलकर डकैती की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए रेंट पर कार ली गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।16 जून को डकैती की यह कोशिश हुई थी, लेकिन शोरूम मालिक की सतर्कता और भिड़ंत के चलते बदमाशों को भागना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटना स्थल व आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी जांच के दौरान रेंटल कार की पहचान हुई, जिसे जयपुर की एक कार रेंटल एजेंसी से कन्हैया मौर्य और राहुल यादव ने लिया था। इस सुराग के आधार पर कन्हैया मौर्य, राहुल यादव और शिवम प्रजापति को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जिसमें से कन्हैया को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में संदीप कुमार जाटव और सुदेश जाटव की संलिप्तता उजागर हुई, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। पूरा मामला बताता है कि किस तरह ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं को अपराध के रास्ते पर ले जा रही है।
Read more 27th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के बहुचर्चित संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सुझाव दिया कि वे पीड़ितों की संघर्ष समिति के साथ बैठकर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि यदि शेखावत निर्दोष हैं, जैसा वे दावा करते हैं, तो यह खुशी की बात होगी और इस पर खुली चर्चा होनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि शेखावत देश के कैबिनेट मंत्री हैं और उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाते हुए संजीवनी घोटाले से प्रभावित लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी मंशा किसी को टारगेट करने की नहीं है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की है। गहलोत ने शेखावत द्वारा दायर मानहानि केस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तक इस केस में करीब 15 पेशियां हो चुकी हैं, इसलिए शेखावत को इसे वापस लेकर पीड़ितों के लिए काम करना चाहिए। क्या है संजीवनी घोटाला? 2008 में बाड़मेर से शुरू हुई इस कोऑपरेटिव सोसायटी ने डेढ़ लाख से ज्यादा निवेशकों से लगभग 950 करोड़ रुपए की ठगी की। निवेशकों को उच्च रिटर्न, विदेश यात्राएं और एजेंट कमीशन का लालच दिया गया। जांच में सामने आया कि अधिकतर ऋण खाते फर्जी नामों से बनाए गए थे। प्रमुख आरोपी विक्रम सिंह समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन निवेशकों की राशि अब भी अटकी हुई है। शेखावत पर क्यों उठे सवाल? घोटाले के मास्टरमाइंड विक्रम सिंह से नजदीकी, और कुछ कंपनियों में परिवार की कथित हिस्सेदारी को लेकर शेखावत पर उंगलियां उठीं। प्रारंभिक SOG रिपोर्ट में शेखावत का नाम था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने हाईकोर्ट में यू-टर्न लेते हुए उन्हें आरोपी नहीं माना। हाईकोर्ट ने इसी आधार पर उन्हें क्लीन चिट दी, पर FIR रद्द नहीं हुई। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को आगे की कार्रवाई की अनुमति दी है।
Read more 27th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली अपने आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें संस्करण का श्रवण कर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, पर्यावरण संरक्षण, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल देशवासियो को जोड़ता है, बल्कि हमे नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, अपितु जनमानस से जुड़ने की एक सशक्त कड़ी है, जहाँ देश के प्रधानसेवक जन-सामान्य की भावनाओं, प्रेरणाओं और प्रयासों को स्वर देते हैं। ‘मन की बात’ आज एक ऐसा माध्यम बन गया है जो देश के कोने-कोने से आई कहानियों को राष्ट्रीय मंच देता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जगाता है।
Read more 29th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह 10 बजे के करीब यह हाथी, जो 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था, अचानक उत्तेजित हो गया। इसके चलते रथ यात्रा में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद एहतियातन तीन हाथियों जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं को रथ यात्रा से हटा दिया गया है। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।जगन्नाथ रथ यात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इससे पहले सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंड विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। शाम तक रथ यात्रा पुनः जमालपुर मंदिर लौटेगी।
Read more 27th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved