For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105401700
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई |  Ajmer Breaking News: अहमदाबाद में हुए हवाई जहाज हादसे में लगभग सभी यात्रियों का निधन हो गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल थे |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं विवेकानंद केंद्र अजमेर, स्वयं का स्वयं से परिचय का माध्यम है योग - डाॅ. श्याम भूतड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर विकास प्राधिकरण ने बहुप्रतीक्षित अटल आवासीय योजना चाचियावास की आवेदन पुस्तिका जारी कर दी है |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण |  Ajmer Breaking News: अजमेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत टायर कैफे के बाहर युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में बंद किए गए आनासागर झील के खोले गए चैनल गेट |  Ajmer Breaking News: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कठोर कारावास के साथ 56000 के अर्थ दंड से किया दंडित, | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: नकली खाद-बीज प्रकरण: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी के बाद 11 अधिकारी निलंबित, जांच शुरू

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा नकली खाद और बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों पर की गई छापेमारी के बाद राज्य के कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। कृषि विभाग के 11 अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी गई है। कृषि आयुक्तालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि इन अफसरों की फर्टिलाइजर और बीज कंपनियों के साथ मिलीभगत सामने आई है और इन्होंने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती। इससे न केवल किसानों की सेहत और फसल सुरक्षा प्रभावित हुई, बल्कि विभाग की साख भी गिरी। निलंबित किए गए प्रमुख अधिकारी: बंशीधर जाट – तत्कालीन उपनिदेशक, क्वालिटी कंट्रोल,ज्वाला प्रताप सिंह – सहायक निदेशक,गोविंद सिंह – सहायक निदेशक, पौध संरक्षण और मुकेश कुमार चौधरी – सहायक निदेशक शामिल है। अन्य निलंबित अधिकारी:राजवीर ओला – कृषि अधिकारी, योजना,सौरभ गर्ग – कृषि अधिकारी,मुकेश कुमार माली – कृषि अधिकारी और कैलाश चंद्र शर्मा – उप परियोजना निदेशक, आत्मा प्रोजेक्ट शामिल है। जयपुर छापे में न पहुंचने पर तीन अफसरों पर गिरी गाज: जयपुर में कृषि मंत्री द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मौके पर उपस्थित न रहने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के कारण तीन वरिष्ठ अफसरों को निलंबित किया है । इसमें लोकेन्द्र सिंह – सहायक कृषि निदेशक, मुख्यालय,सुनील कुमार बरड़िया – कृषि अधिकारी (सामान्य)और प्रेम सिंह – कृषि अधिकारी (मिशन) शामिल है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि फर्टिलाइजर कंपनियों के अवैध भंडारण की शिकायतों के बावजूद कोई निरीक्षण नहीं किया गया और न ही संबंधित इंस्पेक्टरों को भेजा गया। कृषि मंत्री मीणा के लगातार निरीक्षणों और छापों से यह स्पष्ट संकेत गया है कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में भ्रष्टाचार और नकली सामग्री के कारोबार को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। यह कार्रवाई विभागीय अधिकारियों की उत्तरदायित्वहीनता के खिलाफ चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

Read more 13th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर पुलिस की दोहरी कामयाबी: दो गिरोहों के आठ शातिर चोर गिरफ्तार, 10 से अधिक वारदातों का खुलासा

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर पुलिस ने जिले में सक्रिय दो अलग-अलग चोर गिरोहों के आठ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में पहाड़ा थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच कुख्यात आरोपियों को पकड़ा है, जबकि गोगुंदा थाना पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को जसवंतगढ़ की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया है। पहाड़ा पुलिस की कार्रवाई: एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एएसपी अंजना सुखवाल व सीओ ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थाना प्रभारी उम्मेदी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पाडेला के जंगलों में दबिश देकर गंगाराम परमार, मंशाराम, जोधा उर्फ टाइगर, गोविन्द और भँवर को गिरफ्तार किया। ये सभी सगे भाई हैं और बिचला फला सरेरा, थाना पहाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से घर तोड़ने के औजार और मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने 10 से अधिक वारदातों को कबूल किया जिनमें राजस्थान और गुजरात के कई इलाके शामिल हैं। राजस्थान की प्रमुख घटनाएं:भावना पटेल और मंजुला लबाना के मकानों में नकबजनी,महिला से चैन और मंगलसूत्र छीनना और रामपुर गांव में मकान से चोरी करना शामिल है। गुजरात की प्रमुख घटनाएं:विजयनगर बाजार, मोजाडिया और ईडर के गांवों में दुकानों व मकानों से चोरी,चलती महिला से चैन झपटना शामिल है। गैंग का मास्टरमाइंड गंगाराम हिस्ट्रीशीटर है जबकि मंशाराम एक हार्डकोर अपराधी है जिसने जेल से छूटने के बाद दो महीने में ही 10 वारदातें कर डालीं।

Read more 13th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने माना-गंभीर आरोप और जांच अभी जारी

राजस्थान न्यूज़: जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका को ईडी मामलों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश खगेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि अभी जांच लंबित है और आरोपी पर गंभीर आरोप हैं, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अजात शत्रु ने न्यायालय को बताया कि पूर्व मंत्री महेश जोशी के पास ठेकेदारों से रिश्वत की राशि पहुंचाई जाती थी। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कई बड़े ठेकेदार गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन कुछ प्रमुख नाम जैसे महेश मित्तल और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अभी भी जांच जारी है। इसके अलावा, महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया पर ₹ 5 करोड़ के लेनदेन का आरोप है। पूर्व मंत्री महेश जोशी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज बाजवा ने दलील दी कि ईडी ने सिर्फ सुनी-सुनाई बातों और काल्पनिक साक्ष्यों के आधार पर जोशी को आरोपी बनाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद गवाहों की वीडियोग्राफी नहीं करवाई गई, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। बाजवा ने कहा कि ईडी ने महेश जोशी को मार्च 2024 में नोटिस जारी करने के एक साल बाद 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया, जो दर्शाता है कि एजेंसी का रवैया असंगत है। बाजवा ने यह भी तर्क दिया कि कुछ पीएचईडी इंजीनियरों ने खुद स्वीकार किया है कि वे निजी ठेकेदारों से रिश्वत लेते थे, बावजूद इसके उन्हें अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया, जो जांच की पक्षपातपूर्ण प्रवृत्ति को दर्शाता है।

Read more 13th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: एअर इंडिया ड्रीमलाइनर क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित 241 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा

राष्ट्रीय न्यूज़: 13 जून की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ के ठीक दो मिनट बाद एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट संख्या AI-171) भयंकर हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्रियों समेत कुल 241 लोगों की मौत हो गई। विमान लंदन के लिए रवाना हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम अहमदाबाद पहुंचे और सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और करीब 10 मिनट तक पीड़ितों से बातचीत की। वे मृतकों के परिजनों से भी मिल रहे हैं। फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के दो मिनट बाद ही विमान में भीषण आग लग गई, और वह 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की आवासीय बिल्डिंग से टकरा गया। इस बिल्डिंग में सिविल अस्पताल के 50 से 60 डॉक्टर रहते हैं। टक्कर के समय वहां कम से कम 15 डॉक्टर घायल हुए हैं, जबकि 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत की पुष्टि हुई है। डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई के अनुसार, अब तक 265 शव सिटी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिनमें 241 विमान सवार, 4 मेडिकल छात्र, और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे।

Read more 13th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: आज अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया दुर्घटना की खबर से मन बेहद व्यथित है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि इस हादसे में अधिकांश यात्री सुरक्षित नहीं रह पाए

राष्ट्रीय न्यूज़: आज अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया दुर्घटना की खबर से मन बेहद व्यथित है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि इस हादसे में अधिकांश यात्री सुरक्षित नहीं रह पाए।ईश्वर से प्रार्थना है कि जो भी यात्री घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले।जिस जगह पर यह प्लेन क्रैश हुआ है, यहां सरकारी डॉक्टरों के क्वाटर्स है और यहाँ पर भी कई लोग घायल और सुरक्षित नहीं रहे हैं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। होराइजन हिन्द न्यूज परिवार की संवेदनाएँ इस दुखद घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं।

Read more 12th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई

New! अहमदाबाद में हुए हवाई जहाज हादसे में लगभग सभी यात्रियों का निधन हो गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल थे

New! अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं विवेकानंद केंद्र अजमेर, स्वयं का स्वयं से परिचय का माध्यम है योग - डाॅ. श्याम भूतड़ा,

New! अजमेर विकास प्राधिकरण ने बहुप्रतीक्षित अटल आवासीय योजना चाचियावास की आवेदन पुस्तिका जारी कर दी है

New! विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ

New! जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

New! अजमेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित

New! क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत टायर कैफे के बाहर युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार,

New! अजमेर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में बंद किए गए आनासागर झील के खोले गए चैनल गेट

New! नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कठोर कारावास के साथ 56000 के अर्थ दंड से किया दंडित,