राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में हुए नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 में से 28 सीटों पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय नीतियों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत बताया है। भाजपा अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि इस उपचुनाव में भाजपा ने पहले से दोगुनी सीटें जीतकर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। भाजपा के पास पहले 15 सीटें थीं, अब यह संख्या बढ़कर 28 हो गई है। कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव निराशाजनक रहा। जिन 15 सीटों पर पहले कांग्रेस काबिज थी, वहां से वह घटकर मात्र 4 सीटों तक सिमट गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस के गिरते जनाधार और नेतृत्व की विफलता का परिणाम है। भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी ही विधानसभा सीट लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जिता पाए। डोटासरा के क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया और भाजपा को समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया कि अब झूठ और ढकोसलों की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणामों से यह सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर मतदान कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता और नेतृत्व इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।
Read more 9th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश करने वाले एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह घटना उस समय सामने आई जब बांसवाड़ा जिले के एक ग्रेड थर्ड शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जयपुर सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान पहुँचा। शिक्षक चंद्रकांत ने एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) की पाठ्यक्रम समिति में शामिल किए जाने का अनुरोध किया। इसी दौरान उसने मिठाई का डिब्बा और एक लिफाफा भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सौंपा, जिसमें ₹ 5,000 नकद थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शक हुआ और जैसे ही उन्होंने लिफाफा खोला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस घटना को गंभीरता से लिया और कहा कि सरकारी व्यवस्था में रिश्वत के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति योग्यता और मेहनत के आधार पर कार्य करता है, उसी को उचित स्थान मिलेगा, न कि पैसे देकर। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत वैष्णव बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बुधा में पदस्थापित हैं। वह पुस्तक लेखन प्रक्रिया में स्वयं को शामिल कराना चाहता था, जिसके लिए उसने यह अनैतिक प्रयास किया।
Read more 9th Jun 2025
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में गुर्जर समाज द्वारा आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर रविवार को भरतपुर जिले के पीलूपुरा स्थित कारवारी शहीद स्मारक पर बुलाई गई महापंचायत के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया। महापंचायत समाप्त होने के तुरंत बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और कोटा-मथुरा पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को मांगों पर आधारित एक ड्राफ्ट भेजा गया था, जिसे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने समाज के बीच पढ़कर सुनाया। हालांकि, ड्राफ्ट पढ़ने और महापंचायत समाप्त करने के बावजूद समाज के लोगों में असंतोष बना रहा, जिसका परिणाम ट्रेनों की रोकथाम के रूप में सामने आया। इससे पहले गुर्जर समाज ने सरकार को दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने महापंचायत से पहले कहा था कि जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के टेबल पर बात करने को तैयार है, तब आंदोलन की जरूरत ही क्यों? बावजूद इसके, समाज के लोगों ने असहमति जताते हुए ट्रैक पर प्रदर्शन किया, जिससे राज्य में एक बार फिर आरक्षण आंदोलन की स्थिति गहराने लगी है।
Read more 8th Jun 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की गौरवशाली शतरंज विरासत को रेखांकित करते हुए एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, राजस्थान के युवा फीडे-रेटेड खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी आलोकिक माहेश्वरी, आराध्या उपाध्याय, और हार्दिक शाह ने अपने कोच श्री प्रकाश पाराशर के साथ, विशिष्ट उद्योगपति और शतरंज के समर्पित संरक्षक श्री एल.एन. झुंझुनवाला से मिलने का सम्मानजनक अवसर प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित मुलाकात 9 जून को श्री झुंझुनवाला के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई, खिलाड़ियों की दिन भर दिल्ली के छतरपुर स्थित टिवोली गार्डन्स में आयोजित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के बाद। ये खिलाड़ी विवेकानंद केंद्र विद्यालय, हुरड़ा (राजस्थान) के छात्र-छात्रा हैं, जो श्री झुंझुनवाला द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित चार विद्यालयों में से एक है। इस अवसर ने न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि भारतीय शतरंज के विकास में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान से मिली गहरी प्रेरणा को भी रेखांकित किया। श्री झुंझुनवाला की दूरदर्शिता ने एक व्यक्तिगत जुनून को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया। उनकी दूरदर्शिता और कार्यों ने शतरंज को केवल एक खेल से कहीं ऊपर उठाया, इसे रणनीतिक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने के एक उपकरण के रूप में देखा। उन्होंने इस खेल के माध्यम से शिक्षा और संस्कृति के बीच की खाई को प्रभावी ढंग से पाटा, जिससे यह समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच सका। भारत में शतरंज क्रांति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 1973 में स्थापित नेशनल चेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से, उन्होंने देश में शतरंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उनके प्रयासों से 1982 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को ऊंचा किया। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की वकालत की और बॉटविनिक शतरंज अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने विश्वनाथन आनंद और अभिजीत गुप्ता जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। श्री झुंझुनवाला की प्रतिबद्धता केवल शतरंज तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने युवा छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराटे, तीरंदाजी, निशानेबाजी, योग और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों का भी समर्थन किया। उनकी यह व्यापक दूरदृष्टि शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।
Read more 9th Jun 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔ श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।
Read more 6th Jun 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved