For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165417074
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: रामनिवास बाग में बनेगी 15 फूड ट्रक वाली अनूठी चौपाटी: 6.37 करोड़ होंगे खर्च, प्ले एरिया और ओपन एम्फीथिएटर भी बनेगा

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। रामनिवास बाग जल्द ही जयपुरवासियों और पर्यटकों के लिए नए फूड और मनोरंजन हब के रूप में विकसित होगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) यहां करीब 6.37 करोड़ रुपए की लागत से नई चौपाटी विकसित करेगा। परियोजना में दोनों ओर कुल 15 फूड ट्रक लगाए जाने का प्रस्ताव है।इसके साथ ही ओपन गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, वॉकिंग पाथ और सिटिंग एरिया जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। JDA के अनुसार यह परियोजना खास तौर पर युवाओं, परिवारों और शहर आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। किस काम के लिए कितनी जगह प्रस्ताव के अनुसार चौपाटी के अलग-अलग हिस्सों के लिए क्षेत्रफल इस तरह तय किया गया है — हिस्सा क्षेत्रफल (वर्गमीटर) वॉकिंग पाथ 1,804 ओपन गार्डन 1,200 एंट्री प्लाजा और सिटिंग एरिया 662 चिल्ड्रन प्ले एरिया 600 ओपन एम्फीथिएटर 200 फूड ट्रक जोन 140 कुल 4,606 इस तरह पूरी चौपाटी करीब 4,606 वर्गमीटर में विकसित होगी। रामनिवास बाग का कुल क्षेत्रफल करीब 33 एकड़ यानी लगभग 130,000 वर्गमीटर है, यानी यह परियोजना पूरे बाग के करीब 3.5 प्रतिशत हिस्से में बनेगी। एक ही जगह मिलेंगे 15 फूड ट्रक प्रस्तावित चौपाटी में कुल 15 फूड ट्रक के लिए जगह तय की जाएगी। इसका मकसद अलग-अलग तरह के खान-पान के विकल्प एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है। फूड ट्रक जोन के लिए करीब 140 वर्गमीटर क्षेत्र प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न व्यंजनों और फूड ऑपरेटरों के लिए व्यवस्थित इंतजाम किया जाएगा। 1,804 वर्गमीटर में वॉकिंग पाथ, 1,200 में ओपन गार्डन चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल घूमने के लिए करीब 1,804 वर्गमीटर का पाथवे विकसित किया जाएगा। हरियाली और खुले वातावरण को ध्यान में रखते हुए लगभग 1,200 वर्गमीटर का ओपन गार्डन भी बनाया जाएगा। JDA का कहना है कि रामनिवास बाग की ऐतिहासिक और प्राकृतिक पहचान बनाए रखते हुए ही परियोजना तैयार की जाएगी। बच्चों के लिए 600 वर्गमीटर का प्ले एरिया परिवारों को ध्यान में रखते हुए परियोजना में करीब 600 वर्गमीटर का चिल्ड्रन प्ले एरिया प्रस्तावित है। इसके अलावा करीब 200 वर्गमीटर का ओपन एम्फीथिएटर बनाया जाएगा, जहां छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और अन्य गतिविधियां हो सकेंगी। एंट्री प्लाजा, टॉयलेट और पेयजल की सुविधा चौपाटी में करीब 662 वर्गमीटर क्षेत्र में एंट्री प्लाजा और सिटिंग एरिया विकसित किया जाएगा। परिसर में टॉयलेट, पेयजल सुविधा और बाहरी सर्विस पाथवे का भी प्रावधान रखा गया है। इस तरह इसे सिर्फ फूड जोन तक सीमित न रखकर फैमिली रिक्रिएशन और पब्लिक स्पेस के रूप में विकसित करने की योजना है। 1868 में अकाल राहत के तौर पर बना था रामनिवास बाग रामनिवास बाग जयपुर के सबसे पुराने और बड़े सार्वजनिक बागों में है। इसे 1868 में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने अकाल के दौरान लोगों को रोजगार देने के मकसद से बनवाया था। बाग का खाका सर स्विंटन जैकब ने तैयार किया था।इसी परिसर में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय भी है, जिसकी नींव 6 फरवरी 1876 को रखी गई थी और जो 1887 में जनता के लिए खोला गया। बाग में चिड़ियाघर और रवींद्र मंच जैसी जगहें भी हैं। शुरुआत में यह बाग करीब 76 एकड़ में फैला था, जो अब घटकर करीब 33 एकड़ रह गया है। रामनिवास बाग में नया हैंगआउट स्पॉट JDA अधिकारियों के अनुसार परियोजना का मकसद रामनिवास बाग में एक व्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक सार्वजनिक स्थल विकसित करना है, जहां लोग खान-पान के साथ घूमने, बच्चों के मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने की सुविधा पा सकें। प्राधिकरण को उम्मीद है कि इससे शहरी पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलेगा। इससे पहले JDA ने जयपुर में 575 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी थी, जिनमें एलिवेटेड रोड सहित कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

Read more 30th Sep 2026

राजस्थान न्यूज़: पंचायत चुनाव से पहले टीकाराम जूली का बड़ा आरोप: बोले- संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवा रही सरकार

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव से पहले सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। जूली का दावा है कि सरकार चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के संभावित उम्मीदवारों की जानकारी अधिकारियों के जरिए जुटा रही है। अपने आरोप के समर्थन में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कथित पत्र की प्रति भी साझा की है।जूली ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री से सवाल किया कि सरकार यह जानकारी क्यों जुटा रही है कि कौन व्यक्ति जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य या पंचायत समिति सदस्य का संभावित उम्मीदवार हो सकता है ‘नगर निकाय चुनाव के जनादेश से घबराई भाजपा सरकार अब पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवाने में लगी है। मुख्यमंत्री जी, चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए और हार का डर अभी से सताने लगा क्या?’ उन्होंने कहा कि संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक जानकारी जुटाना सरकारी विभागों का सामान्य प्रशासनिक काम नहीं है। जूली का आरोप है कि इस तरह की सूची का इस्तेमाल संबंधित लोगों पर दबाव बनाने, नोटिस जारी करने, रिकवरी निकालने या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई के लिए किया जा सकता है। उन्होंने यह भी पूछा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में कौन अधिकारी संभावित उम्मीदवारों की ऐसी जानकारी जुटाने के निर्देश दे रहा है। नगर निकाय चुनाव के जनादेश से घबराई भाजपा सरकार अब पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवाने में लगी है। मुख्यमंत्री जी, चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए और हार का डर अभी से सताने लगा क्या?”

Read more 30th Sep 2026

राजस्थान न्यूज़: जयपुर की वॉलसिटी का UNESCO दर्जा खतरे में: हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, JDA-नगर निगम से 2 सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट मांगी

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत के लगातार क्षरण और उसके UNESCO World Heritage Site के दर्जे पर मंडरा रहे खतरे को लेकर गंभीर चिंता जताई है। जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि वॉलसिटी में अवैध निर्माण, अतिक्रमण, ऐतिहासिक भवनों में अनधिकृत बदलाव और संरक्षण नियमों के कमजोर क्रियान्वयन के कारण स्थिति गंभीर हो चुकी है। कोर्ट ने चेताया कि यदि दिसंबर 2026 से पहले प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जयपुर के विश्व धरोहर दर्जे पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। ‘समय रहते नहीं चेते तो जयपुर भी खो सकता है दर्जा’ हाईकोर्ट ने अपने आदेश में UNESCO की World Heritage Committee की ओर से वर्ष 2023 और 2025 में जताई गई चिंताओं का उल्लेख किया। कोर्ट ने कहा कि ऐतिहासिक इमारतों को गिराए जाने, संरक्षण नियमों के कमजोर क्रियान्वयन और Heritage Cell की क्षमता को लेकर पहले भी सवाल उठाए जा चुके हैं।अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि दुनिया में कुछ World Heritage Sites का दर्जा पहले वापस लिया जा चुका है और यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर को भी इसी तरह के जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। जयपुर को किन आधारों पर मिला था यह दर्जा जयपुर के परकोटे को वर्ष 2019 में अजरबैजान के बाकू में हुए विश्व धरोहर समिति के 43वें सत्र में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। यह दर्जा तीन मानदंडों — (ii), (iv) और (vi) — के आधार पर दिया गया था।

Read more 30th Sep 2026

उदयपुर

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल के तत्वावधान में आयोजित 'ऑन द स्पॉट' ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति ऊषाहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के पश्चात निबंध प्रतियोगिता में 9 तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में 9, यानी कुल 18 प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों और बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

Read more 28th Sep 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रत्येक विधान सभा व लोक सभा क्षेत्र का लोकल एम्प्लायमेंट एण्ड स्कील मैप तैयार किया जाना आवश्यक - देवनानी

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 29 सितम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विधान सभा और लोकसभा क्षेत्र का लोकल एम्प्लायमेंट एण्ड स्कील मैप तैयार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र की पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण, इंजिनियरिंग, रिनिवल एनर्जी और डिजिटल व्यवस्थाएं अलग-अलग तरह की होती है। स्थानीय उ‌द्योगों को बढावा देकर, युवाओं की सोच में बदलाव लाकर, पढाई व हाथ के काम में समन्वय का वातावरण निर्माण कर हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते है। स्पीकर श्री देवनानी मंगलवार को नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर हॉल में विकसित भारत@2047 के लिए भारत के रोजगार ढांचे की मजबूती विषयक कार्यशाला में सांसदों, विधायकों, उ‌द्योग और शिक्षा जगत के विषय विशेषज्ञों को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में एनएफपीआरसी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री तरुण चुघ ने स्पीकर श्री देवनानी का स्वागत किया। सामूहिक संकल्प से रचेंगे इतिहास- श्री देवनानी ने कहा कि युवा शक्ति के पौरुष, मातृ शक्ति के सशक्तिकरण, श्रम, सामूहिक संकल्प, आत्मनिर्भरता और व्यवहारिक ज्ञान से ही हम नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रोजगार आज के रोजगार जैसा नहीं रहेगा। एआई, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, सेमिकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, बॉयोटेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सेवाएं हमारी अर्थव्यवस्था की प्रकृति को बदल देंगे। इसके लिए हम सभी को रिस्कीलिंग और लाइफलांग लर्निंग के लिए निरन्तर तैयार रहना होगा। युवा कौशल के खोले जायेंगे नये द्वार- श्री देवनानी ने कहा कि नीति तभी प्रभावशाली होती है जब उसके पीछे ठोस अध्ययन, धरातल की वास्तविकता और उसके परिणामों का निरन्तर मूल्यांकन किया जाये। श्री देवनानी ने कहा कि देश की रोजगार वास्तुकला को अधिक सुदृढ़, समावेशी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना समय की आवश्यकता है। भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की क्षमता को कौशल, अवसर एवं उद्यमिता से जोड़कर रोजगार के नए द्वार खोले जा सकते हैं। रोजगार राष्ट्र की उत्पाद शक्ति- श्री देवनानी ने कहा कि बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीकी प्रगति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच रोजगार के पारंपरिक स्वरूप में तेजी से बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार केवल नौकरी उपलब्ध करा देने का ही विषय नहीं है। यह व्यक्ति की क्षमता, कौशल सम्मान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र की उत्पादक शक्ति से जुडा हुआ है। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र- श्री देवनानी ने कहा कि जब कोई युवा अपनी शिक्षा को कौशल में, कौशल को कार्य में और कार्य को मूल्य सृजन में परिवर्तित करता है तो वह व्यक्तिगत जीवन के साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढाता है। ऐसे में शिक्षा और कौशल विकास को उ‌द्योगों की वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं से जोड़ना आवश्यक है। युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं का है। श्री देवनानी का मानना था कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवा शक्ति और रोजगार ढांचे को सशक्त करना होगा। स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना आवश्यक- स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि रोजगार की मजबूत व्यवस्था के लिए कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप, स्वरोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उ‌द्यमों को प्रोत्साहन देना महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल आधारित रोजगार के अवसर विकसित करने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था से युवाओं को जोड़ना भी आवश्यक है। समन्वय जरूरी- स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि महिलाओं की श्रमबल में अधिक भागीदारी के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल कार्य वातावरण, कौशल प्रशिक्षण, उ‌द्यमिता के अवसर और कार्यस्थल से जुडी आवश्यक सुविधाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए। रोजगार की नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग और देश के प्रत्येक क्षेत्र तक अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 केवल आर्थिक विकास का लक्ष्य नहीं, बल्कि ऐसा भारत बनाने का संकल्प है जिसमें प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों, उ‌द्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों तथा कौशल विकास से जुड़े संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। राजस्थान में रोजगार क्षमता के लिए स्थानीय को दिया जा रहा है बढ़ावा- श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान में भी युवाओं के कौशल, उ‌द्यमिता और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रयासों को निरंतर गति दी जा रही है। रोजगार के नए अवसरों का सृजन, कौशल में सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रभावी हो रोजगार व्यवस्था- श्री देवनानी ने आह्वान किया कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने के लिए रोजगार को विकास की केंद्रीय धुरी बनाते हुए ऐसी रोजगार व्यवस्था विकसित की जाए, जो युवाओं की आकांक्षाओं, उ‌द्योगों की जरूरतों और देश की भविष्य की आर्थिक आवश्यकताओं के बीच प्रभावी सेतु बन सके। राष्ट्र प्रथम हमारी जीवन दृष्टि- श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम एक नारा ही नहीं है बल्कि यही हमारी जीवन दृष्टि है। उन्होंने कहा कि यह दर्शन हमें हमारे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण आधार रहेगा। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से आये सांसद, विधायक और विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ मौजूद थे।

Read more 29th Sep 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: Bank Strike Postponed: तीन दिन की बैंक हड़ताल स्थगित, सोमवार से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक के बाद लिया गया। बैठक में बैंक कर्मचारियों के सभी शनिवार को अवकाश किए जाने की मांग समेत अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने शनिवार की छुट्टी के मुद्दे पर विचार के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति जताई है। समिति विभिन्न विकल्पों और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद समाधान तलाशेगी। इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए Performance Linked Incentive (PLI) योजना में बदलाव को लेकर भी IBA और यूनियनों के बीच बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी आगे चर्चा की जाएगी। ग्राहकों को बड़ी राहत हड़ताल स्थगित होने के बाद बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस समेत सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इससे उन लाखों ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्हें लगातार तीन दिनों की हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। UFBU ने बैठक में बनी सहमति के बाद फिलहाल अपने प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है।

Read more 28th Sep 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित

• New! मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील

• New! सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन

• New! टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद

• New! ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

• New! कलेक्ट्रेट पर गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा: बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेसी, CEC का पुतला फूंका

• New! विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल  

• New! चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला 

• New! अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

• New! सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट