राजस्थान न्यूज़: जयपुर। डिजिटल इंडिया के युग में यूपीआई (UPI) लेनदेन हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन एक छोटी-सी गलती, जैसे गलत नंबर पर पैसे भेज देना, काफी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में घबराने की बजाय सतर्कता और सही कदम उठाकर अपनी राशि को वापस पाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने महानिरीक्षक श्री शरत कविराज के निर्देशन में एक विशेष एडवाइजरी जारी की है, जो नागरिकों को जागरूक करती है और मदद का भरोसा देती है। एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यदि गलती से किसी गलत खाते में ऑनलाइन भुगतान हो जाए, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। कुछ आवश्यक कदम उठाकर आपकी राशि सुरक्षित रूप से वापस मिल सकती है: तत्काल शिकायत दर्ज करें — राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 18001201740 पर तुरंत कॉल कर घटना की सूचना दें। अपने बैंक को सूचित करें — संबंधित बैंक में जाकर एक निर्धारित फॉर्म भरें, जिसमें गलत लेन-देन से जुड़ी पूरी जानकारी दें। लेन-देन का सबूत संजोएं — संबंधित SMS या ऐप नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट लेकर उसका प्रिंट बैंक में दें। RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई लेन-देन गलती से होता है तो उसकी शिकायत तीन दिन के भीतर दर्ज की जानी चाहिए। देरी से शिकायत करने पर बैंक या अन्य संस्थान राहत देने से इनकार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त साइबर ठगी से बचने के लिए राजस्थान पुलिस ने निम्नलिखित सुझाव दिए हैं: गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें — जैसे OTP, कार्ड नंबर, UPI PIN, पासवर्ड आदि। कोई बैंक आपसे यह जानकारी कभी नहीं मांगेगा। संदेह की स्थिति में पुलिस से संपर्क करें — नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पडेस्क पर तुरंत सूचना दें। साइबर अपराध की शिकायत करें — राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें याhttps://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। एसपी शांतनु कुमार सिंह ने अपील की कि डिजिटल लेन-देन करते समय जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। गलत UPI पेमेंट या
Read more 16th Jul 2025
राजस्थान न्यूज़: अजमेर , 16 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को यहां विधान सभा में राजस्थान के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।श्री देवनानी ने इस नवीन दायित्व के लिए श्री शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पुलिस महानिदेशक से राजस्थान विधान सभा, विधायक आवास परिसर व कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान और अजमेर से संबंधित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की।श्री देवनानी से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजीव कुमार शर्मा की राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण के पश्चात यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
Read more 16th Jul 2025
राजस्थान न्यूज़: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी और जंक फूड से भरपूर खानपान का सबसे पहला असर हमारे लिवर (यकृत) और पाचन तंत्र पर पड़ता है। अगर आपको खाना खाने के बाद गैस, अपच, पेट में भारीपन या चेहरे पर थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकते हैं कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में महंगे डिटॉक्स सप्लीमेंट्स या विदेशी इलाज की जगह घरेलू उपाय ज्यादा असरदार और सुरक्षित हो सकते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. पीयूष त्रिवेदी (शासन सचिवालय, जयपुर) का मानना है कि हमारी रसोई में मौजूद दो आम चीज़ें – प्याज़ और गुड़ – लिवर की सफाई और पाचन तंत्र की मजबूती में चमत्कारी असर दिखा सकते हैं। प्याज़ में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं, सूजन कम करते हैं और खून को शुद्ध करते हैं। यह थकान दूर करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है। दूसरी ओर, गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्स एजेंट है जो लिवर को सक्रिय करता है, पाचन सुधारता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जब दोनों को एकसाथ सेवन किया जाए, तो यह लिवर डिटॉक्स के लिए एक बेहतरीन देसी नुस्खा बनता है। सेवन का सही तरीका: सुबह खाली पेट 1 चम्मच कटा कच्चा प्याज़ और 1 छोटा टुकड़ा गुड़ लें। चाहें तो थोड़ा नींबू मिला सकते हैं। दोपहर के भोजन में प्याज़ को सलाद में जरूर शामिल करें और भोजन के बाद थोड़ा गुड़ चबाएं। हफ्ते में कम से कम 5 दिन इस रूटीन को अपनाएं। 15 दिन में फर्क दिखने लगता है।
Read more 15th Jul 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 16 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत शिरोमणि हिरदाराम आश्रम पहुँचकर वहां संचालित जनसेवा कार्यों का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने आश्रम में संत हिरदाराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। श्री देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम ने अपने जीवन को शिक्षा, सेवा और चिकित्सा जैसे पवित्र कार्यों को समर्पित किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम के तप, त्याग और सेवा भावना की प्रेरणा से आश्रम आज भी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय, अस्पताल, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास केन्द्र की गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश है। श्री देवनानी ने कहा कि आज जब समाज को नैतिक मूल्यों और सेवा भाव की आवश्यकता है. तब संत हिरदाराम का जीवन दर्शन हमें सही दिशा दिखाता है। आश्रम द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्य समाज में समरसता, करुणा और आत्मनिर्भरता को बल देते हैं। श्री देवनानी ने आश्रम परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा यज्ञ इसी भाव से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
Read more 16th Jul 2025
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री 18 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए कैलिफोर्निया के तट पर हुई, जिसे स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) कहा जाता है। चारों एस्ट्रोनॉट्स ने 14 जुलाई की शाम 4:45 बजे ISS से वापसी की यात्रा शुरू की थी, जो करीब 23 घंटे में पूरी हुई। शुभांशु और उनकी टीम 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। वे एक्सियम मिशन 4 का हिस्सा थे, जिसे 25 जून दोपहर 12 बजे फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं। उन्होंने अपने समर्पण और साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे गगनयान मिशन की दिशा में एक और मील का पत्थर है।शुभांशु की इस अंतरिक्ष यात्रा को भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी बड़ा संकेत मिला है।
Read more 15th Jul 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved