For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102646975
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्रीनगर में योग जागरूकता एवं योग शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत खरेकड़ी बाईपास के पास स्थित पुष्कर माउंटेन रिसॉर्ट के मालिक के साथ अज्ञात युवकों ने बंधक बनाकर की मारपीट, |  Ajmer Breaking News: व्हाट्सएप पर महिला से हुई दोस्ती, महिला ने इन्वेस्टमेंट में कमीशन दुगना देने का झांसा देकर अजमेर के युवक के साथ की 22 लाख ₹5000 की ठगी , |  Ajmer Breaking News: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुष्कर पुलिस थाना ने बड़ी सफलता हासिल की है। |  Ajmer Breaking News: श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन धर्म, तप और वैराग्य की भावना से ओतप्रोत रहा। |  Ajmer Breaking News: जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस |  Ajmer Breaking News: 2036 ओलम्पिक भारत में हों, सबसे ज्यादा खिलाड़ी कुश्ती से हों यह हमारा प्रयास : केंद्रीय मंत्री श्री खड़से |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन मंत्री का सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वागत, बुधवार को करेंगे परवन परियोजना स्थल का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: कोटा संभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, प्रगतिरत परियोजनाओं की हर 15 दिन में भेजें रिपोर्ट |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं लोकार्पण | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने परवन बांध व टनल का किया निरीक्षण

राजस्थान न्यूज़: जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग के मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने बुधवार को ग्राम अकावदकलां तहसील खानपुर के समीप परवन नदी पर परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के निर्माणाधीन बांध व टनल के निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा की परवन वृहद सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांशी परियोजना है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिले। इस परियोजना से बारां, झालावाड़ व कोटा के लगभग 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना बड़े स्तर की है इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि बांध एवं टनल निर्माण कार्य की व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रत्येक 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।  उन्होंने कहा की परियोजना के अंतर्गत 392.70 मी. लम्बाई एवं 38 मी. ऊँचाई का कंक्रीट का बांध बनाया जा रहा है। बांध में कुल 15 रेडियल गेट है, साथ ही बांध में दांयी मुख्य नहर की जल आपूर्ति हेतु 8.708 कि.मी. लम्बी 8 मीटर व्यास की टनल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जलदाय विभाग के इंटेकवेल से संबंधित कार्य भी प्रगति पर है।  उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा की इस परियोजना के तहत आंशिक डूब क्षेत्र के वंचित किसानों एवं ग्रामीणों की सभी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा।  उन्होंने किसानों द्वारा सिचांई के लिए खेतों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को पाईप लाईन ठीक करवाकर खेतों तक पानी पहुंचाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार उक्त परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

Read more 23rd Apr 2025

राजस्थान न्यूज़: पिता ने किया प्रेरित, बेटे ने प्रोफेशन बना दिया, केसरी 2 में गाया गाना, दर्शकों के निकले आंसू ...

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर। शहर के 25 वर्षीय युवा ने मुंबई की माया नगरी में सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू कर दिया है। रामगिरी स्थित पिक पर्ल टावर में रहने वाले गर्वित सोनी ने केसरी 2 फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी और चर्चित हो गए। गर्वित की आवाज इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि उन्होंने फिल्म के उस महत्वपूर्ण दृश्य पर अपनी आवाज दी, जो पूरी फिल्म का इमोशनल दृश्य दर्शाती है। गर्वित ने दो गाने गाये हैं। एक गाना केसरी-2 फिल्म में, दूसरा इसी के एलबम में टाइटल सॉन्ग। सुन यारा सुन... और परवरदिगार... गानों में अपनी आवाज देकर गर्वित ने माया नगरी में अपना सफ़र शुरू कर दिया है। गर्वित ने बड़ौदा में म्यूजिक का कोर्स किया और फिर बॉलीवुड अपना बसेरा बना लिया। 3 साल के कड़े संघर्ष और मेहनत के बाद गर्वित को अपने लक्ष्य मिला। गर्वित का कहना है कि उनके पिता बचपन से यही कहते हैं कि कि प्रोफेशन कोई भी चुनो। म्यूजिक को अपनी जिंदगी में जरूर उतरना चाहिए। क्योंकि उससे जिंदगी सुकून से चलती है। गर्वित ने शुरुआती दौर में म्यूजिक को पैशन बनाया और फिर इस पैशन को ही प्रोफेशन में बदल दिया। दरअसल, गर्वित को आवाज देने का मौका उस सीन पर मिला, जहां जलियांवाला बाग कांड के बाद लाशों का ढेर बिछा होता है और गर्वित को अपनी आवाज के मार्फत उस इमोशनल सीन की कहानी को बयां करना पड़ती है। जब फिल्म में दृश्य के साथ गर्वित की आवाज सुनाई देती है, तो आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

Read more 22nd Apr 2025

राजस्थान न्यूज़: आईपीएल में पार्किंग के नाम पर चार पहिया वाहनों से ₹300 की वसूली, पानी का गिलास ₹20 में और खाने पीने की वस्तुएं भी मिल रही है 10 गुना महंगी

राजस्थान न्यूज़: जयपुर । राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के दौरान पार्किंग और खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर मूल्य वसूली पर जनता में गहरा रोष देखने को मिला। मैच से पहले और बाद में चार पहिया वाहनों से ₹ 300, जबकि दो पहिया वाहनों से ₹ 100 की अत्यधिक पार्किंग फीस वसूली गई। आमतौर पर शहरी निकायों की अधिकतम पार्किंग दर ₹50 प्रति दिन होती है। जनता के सवाल: कौन कर रहा है लूट की निगरानी? इस पूरे मामले में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के. पवन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष और आम लोग आरोप लगा रहे हैं कि IPL जैसे बड़े आयोजनों के नाम पर पार्किंग माफिया को खुली छूट दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सब सरकार की जानकारी और अनुमति से हो रहा है? क्या सरकार इस लूट को रोकने के लिए कोई कार्रवाई करेगी? पानी 20 रुपये, खाना 10 गुना महंगा स्टेडियम के अंदर पानी मुफ्त देने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में ₹ 20 प्रति गिलास वसूले गए। एक समोसा ₹ 70, एक बर्गर ₹ 200,साधारण स्नैक्स और पेय पदार्थों की कीमतें 8-10 गुना तक वसूल की गईं।

Read more 20th Apr 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल को जयपुर पहुंचेंगे, आमेर महल में होगा पारंपरिक स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस 21 अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात के बाद वे उसी रात जयपुर पहुंचेंगे, जहां उनका तीन दिवसीय प्रवास रहेगा। वेंस 24 अप्रैल की सुबह भारत से रवाना होंगे।जयपुर में रेड कारपेट स्वागत की तैयारियां राजस्थान सरकार ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वेंस के स्वागत के लिए रेड कारपेट स्वागत की व्यवस्था की है।राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है।वेंस के मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से बांधित मार्ग, बैरिकेडिंग और सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Read more 19th Apr 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुप्रीम कोर्ट को कड़ी आपत्ति-कोर्ट राष्ट्रपति को नहीं दे सकती आदेश, जज कर रहे हैं सुपर पार्लियामेंट की तरह बर्ताव

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों पर समयबद्ध निर्णय लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि “कोई अदालत राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकती।” धनखड़ ने यह भी कहा कि,"संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार, अब लोकतांत्रिक संस्थाओं के विरुद्ध 24x7 न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है।"उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि "जज आजकल सुपर पार्लियामेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं।" पृष्ठभूमि: सुप्रीम कोर्ट बनाम राज्यपाल विवाद नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों पर समयबद्ध निर्णय लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि “कोई अदालत राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकती।” धनखड़ ने यह भी कहा कि,"संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार, अब लोकतांत्रिक संस्थाओं के विरुद्ध 24x7 न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है।"उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि "जज आजकल सुपर पार्लियामेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं।"

Read more 18th Apr 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! श्रीनगर में योग जागरूकता एवं योग शिविर का आयोजन

New! गंज थाना अंतर्गत खरेकड़ी बाईपास के पास स्थित पुष्कर माउंटेन रिसॉर्ट के मालिक के साथ अज्ञात युवकों ने बंधक बनाकर की मारपीट,

New! व्हाट्सएप पर महिला से हुई दोस्ती, महिला ने इन्वेस्टमेंट में कमीशन दुगना देने का झांसा देकर अजमेर के युवक के साथ की 22 लाख ₹5000 की ठगी ,

New! अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुष्कर पुलिस थाना ने बड़ी सफलता हासिल की है।

New! श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन धर्म, तप और वैराग्य की भावना से ओतप्रोत रहा।

New! जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

New! 2036 ओलम्पिक भारत में हों, सबसे ज्यादा खिलाड़ी कुश्ती से हों यह हमारा प्रयास : केंद्रीय मंत्री श्री खड़से

New! जल संसाधन मंत्री का सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वागत, बुधवार को करेंगे परवन परियोजना स्थल का निरीक्षण

New! कोटा संभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, प्रगतिरत परियोजनाओं की हर 15 दिन में भेजें रिपोर्ट

New! विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं लोकार्पण