Post Views 351
March 3, 2021
सीईओ प्रकाश राजपुरोहित ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों का किया निरीक्षण,ली साप्ताहिक बैठक
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में चल रहे कार्यों को गति देने के दिये निर्देश,तय समय में पूरे होंगे काम
प्रत्येक बुधवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की साप्ताहिक बैठक आयोजित की जाती है। उसे पूर्व जिला कलेक्टर व प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश राजपुरोहित ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
बुधवार को जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ एलिवेटेड रोड , आनासागर लेक फ्रंट,सूचना केंद्र,म्यूज़िकल फाउंटेन, तोपदड़ा खेल मैदान,जेएलएन अस्पताल में बनाए जा रहे मेडिसन ब्लॉक और पेयडेट्रिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने पटेल स्टेडियम ओर सूचना केंद्र में चल रहे कार्यों की फील्ड विजिट कर तय समय सीमा में कार्य पूरी करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त डॉ खुशाल यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी सीईओ प्रकाश राजपुरोहित ने अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के तहत संचालित कामों का निरीक्षण किया है। स्मार्ट सिटी के 26 काम पूरे हो चुके हैं। वहीं 68 काम अंडर प्रोसेस है। पांच के टेंडर जारी किए जा रहे हैं। सूचना केंद्र के ऑडिटोरियम को 30 मार्च तक आमजन के लिए लोकार्पण कर खोलने के निर्देश दिए गये। इसी के साथ मसाला चौक भी 30 मार्च को पूरा हो ताकि राजस्थान दिवस पर उसका भी लोकार्पण किया जा सके।
इस तरह से सभी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, निगम आयुक्त डॉ खुशाल यादव,अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल विजयवर्गीय, अधिशासी अभियंता अशोक रंगनानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2021. All rights reserved