For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95556641
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

अजमेर न्यूज़: अब जिले में नो मास्क-नो एन्ट्री एवं नो मास्क-नो सर्विस अभियान

Post Views 791

September 29, 2020

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से शुरू होगा बड़ा जनजागरूकता अभियान

   अजमेर, 29 सितम्बर। कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने एवं आमजन को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नो मास्क-नो एन्ट्री, नो मास्क-नो सर्विस के संदेश से आमजन को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को अभियान में जोड़ा जाएगा।

                जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी पूर्वक मास्क पहनना होगा। हर व्यक्ति यह ठान ले कि मास्क के बिना बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने नो मास्क-नो एन्ट्री, नो मास्क-नो सर्विस अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

                अभियान की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मंगलवार को एडीएम प्रथम  कैलाश चंद शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

                बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम प्रथम  शर्मा ने राज्य सरकार की कोरोना के प्रति आमजन में जागरूकता विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशासन आने वाले दिनों में नो-माक्स नो-एंट्री, नो मास्क-नो सर्विस अभियान पर कार्य करेगा। लोगों को मास्क लगाने के लिए समझाइश का दौर निरंतर चलेगा।

                प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन ने बताया कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न ट्रैफिक पॉइंट्स, मार्केट सार्वजनिक स्थानों एवं मॉल आदि के आसपास के क्षेत्रा में कोरोना बचाव के प्रति जानकारी दी जाएगी। नगर निगम उपायुक्त देविका तोमर ने बताया कि महात्मा गांधी के अहिंसा वादी तरीके से सत्याग्रह की तरह मास्क आग्रह कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत पूरे नगर निगम क्षेत्रा में अलग-अलग वार्ड में शिक्षा विभाग, एनसीसी एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों के माध्यम से आमजन को मास्क लगाने के लिए तथा मास्क का सही उपयोग करने के लिए आग्रह किया जाएगा। जो कि पूरी तरह गांधीवादी तरीके से होगा। आमजन को जागरूक करने के लिए छोटा भीम भी अपना जागरूकता कार्य निरंतर करता रहेगा।

                बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय देवी सिंह कच्छावा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक अजय गुप्ता, सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन, पीईईओ डॉ. राकेश कटारा, लायंस क्लब के राजेंद्र गांधी, राजस्थान महिला कल्याण मंडल की सदस्य वनिता, प्रेम नारायण शर्मा, लोक कला मंडल के संजय सेठी आदि सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved