For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95557848
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना जन जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Post Views 761

September 25, 2020

जन जागरूकता रैली में आकर्षण का केंद्र छोटा भीम रहा

अजमेर, 25 सितम्बर। कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आज शुक्रवार को अजमेर शहर में जन जागरूकता रैली को नगर निगम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

     नगर निगम उपायुक्त देविका तोमर ने बताया कि नगर निगम से कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर निगम आयुक्त  कुशाल यादव के द्वारा रवाना किया गया। इसमें नो मास्क नो एंट्री की थीम पर जन जागरण का कार्यक्रम किया गया। इस रैली ने चूड़ी बाजार, पुरानी मंडी, नया बाजार, आगरा गेट क्षेत्रा के व्यापारियों को जागरूक किया। इस रैली में नगर निगम उपायुक्त  गजेंद्र सिंह रलावता के साथ नगर निगम के कर्मियों एवं शिक्षा विभाग के कार्मिकों तथा शिक्षकों के द्वारा लोगों को मास्क लगाने के लिए, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए, अपने हाथ साफ रखने के लिए, इधर उधर ना थूकने के लिए समझाइश की गई। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि यदि वे राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रति दी जा रही गाइडलाइन के प्रति सतर्क नहीं रहते हैं और उसका उल्लंघन करते हैं तो जुर्माने के माध्यम से दंडित भी किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रत्येक दुकानदार को एक पोस्टर भी प्रदान किया गया। इसमें नो मास्क नो एंट्री का संदेश लिखा हुआ था। इस दौरान मास्क नहीं रखने वाले व्यक्तियों को नगर निगम के माध्यम से निशुल्क मास्क का वितरण भी किया गया। ऐसे व्यक्तियों को हाथों-हाथ मास्क पहनाकर नियमित रूप से मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया।

     उन्होंने बताया कि जन जागरूकता रैली में आकर्षण का केंद्र छोटा भीम रहा। छोटा भीम के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को मास्क पहनाए गए एवं उनके माता-पिता के द्वारा प्रशासन की इस गतिविधि को हृदय से सराहा गया।



© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved