For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95557902
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

क़लमकार: दो साल बेमिसाल कार्यक्रम का बुरा हाल

Post Views 901

February 12, 2018

#कलसी कहिन

दो साल बेमिसाल कार्यक्रम का बुरा हाल


11 फरवरी को कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन के कार्यकाल को 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय पर जश्न  मनाय,जश्न ऐसा जो देखते ही बनता था, कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बात छोडिये जनाब डीसीसी के 115 के करीब पदाधिकारियों में से गिनती के लोग मोजूद थे और नाम था "2 साल बेमिसाल" 



कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन के  दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जश्न फीका नज़र आया। शहर अध्यक्ष जैन को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर सम्मान किया वही दूसरी तरफ इस कर्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज चहरे नज़र नही आये जिसे देख कर लगता है कि वह जैन के कार्यकाल से खुश नही है। 


जैन ने चाटुकारों को खुश करने के लिए डीसीसी में पद दिया हो मगर किसी ने भी कार्यकर्म में कोई रूचि नहीं दिखाई, नाम ना प्रकाशित करने पर कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें उक्त कार्यकर्म की जानकारी ही नहीं थी, तो इस पर सवाल प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी पर भी खड़ा होता है। कहने को डीसीसी में 70 पार्टी वर्कर्स को स्थान दिया गया था जिसमे से 11 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 25 सचिव, 2 प्रवक्ता, और 12 कार्यकारणी सदस्य है, साथ ही 4 अग्रिम संघटन, महिला प्रकोष्ट, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई और पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, 10 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, 24 नगर निगम पार्षद, 1 सांसद में से गिनती के पदाधिकारी और 2-3 कार्यकर्ता नज़र आये। 


सूत्रों की माने तो जश्न के शुरू होने के बाद पी सी सी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता को मीडिया के पहुचने पर फोन कर के बुलाया गया। वही हेमंत भाटी ,ललित भाटी, राजकुमार जयपाल ,नसीम अख्तर, और गोपाल बाहेती आदि दिग्गज चहरे कही नज़र नही आये, जिसे देख कर तो यही प्रतीत होता है कि कांग्रेसी नेता खुद जैन के दो वर्ष के कार्यकाल से संतुष्ठ नही है। 


ना ही देनिक समाचार पत्रों में बधाई सन्देश नज़र आये और ना ही शहर में ज्यादा बैनर, इस जश्न को एक बड़ा रूप लेना चाहिए था लेकिन जश्न में सिर्फ 10 से 15 कार्यकर्ता ही नज़र आये। जिसको देखकर लगता है कि 2 साल बेमिसाल कुलड़ी में गुड फोड़ा कार्यकर्म रहा । 


उपचुनाव में जीत का सेहरा जैन के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारियों ने अपने लिया हो मगर लगता है कांग्रेस के बड़े नेता जैन से नाखुश है या ओर कोई कारण हो मगर यह नज़ारा देख कर तो यही प्रतीत होता है कि शहर अध्यक्ष विजय जैन पार्टी के बडे नेताओ के दिलो में अपनी जगह नही बना पाए है।


सुमित कलसी


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved